Tulsi Plant

Tulsi Plant: तरक़्क़ी चाहिए तो इस दिशा में लगायें तुलसी का पौधा

Vastu-homes
Spread the love

घर के इस दिशा में लगाएं Tulsi Plant, होंगे चमत्कारिक फायदे

Tulsi Plant: तुलसी को लक्ष्मी स्वरूपा माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को देवताओं की तरह पूजने की परंपरा है। तुलसी (Tulsi) को लेकर मान्यता है कि जिस घर में तुलसी हो वहां कभी धन की कमी नहीं होती, क्योंकि तुलसी में (Tulsi) मां लक्ष्मी (Laxmi ji) का वास होता है और तुलसी विष्णु भगवान की सबसे प्रिय होती हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy ) प्रवेश नहीं कर पाती, पर ऐसा देखा जाता है कि तुलसी का पौधा कई बार सूख जाता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं?

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक तुलसी का पौधा कई बार सूख जाता है, इसका कारण होता है कि लोग वास्तु के हिसाब से तुलसी का पौधा उचित स्थान पर नहीं लगाते या रखते हैं, वास्तु दोष लगता है तुलसी का पौधा सूख जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना लाभदायक

अगर आप भी तुलसी का पौधा लगाने जा रहे हैं तो आप तुलसी के पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाएं, क्योंकि उत्तर दिशा लक्ष्मी जी की दिशा होती है। यहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इस दिशा में देवी देवताओं का स्थान होता है और यह हरे रंग को भी रिप्रेजेंट करता है। इसलिए यहां तुलसी का पौधा लगाना अति शुभ होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips For Tijori: घर की तिजोरी में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंगाल!

भूलकर भी न लगाएं इस दिशा में तुलसी का पौधा

अगर आपने भूल से भी अपने घर में तुलसी पौधा दक्षिण की दिशा में लगाया है तो फिर यह बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार ही पौधे की जगह का चयन करें। उत्तर दिशा में रखने से आप देखेंगे कि तुलसी का पता नहीं सुखेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। घर में पैसों की आवक होती रहेगी। लोगों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा।

कब लगाएं तुलसी पौधा

वास्तु के मुताबिक तुलसी पौधा लगाने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे बेस्ट होता है। वहीं बात करें माह की तो कार्तिक या चैत्र महीने में घर में तुलसी लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। आर्थिक संकट खत्म होता है। कहते हैं कि जिस घर में इस दिशा में तुलसी लगी होती हैं उस घर में सदैव प्‍यार और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।