Traffic Update

Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम, धौला कुआं वाला खत्म होगा जाम!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम, धौला कुआं जाना होगा आसान, नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम

Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम, धौला कुआं जाने वाले लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द नोएडा (Noida) से गुरुग्राम और धोला कुआं (Dhola Kuan) तक लोगों को जाम (Traffic Jam) का झाम नहीं सताएगा। दिल्ली के धौला कुआं से गुरुग्राम (Gurgaon) जाने वाले एनएच-48 पर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए तीन चरणों में काम होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक के बाद यह फैसला लिया है। इस योजना के तहत पहले चरण में शंकर विहार (Shankar Vihar) में हाइवे से सर्विस लेन में जाने और बाहर निकलने वाला रास्ता बुधवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके कारण सर्विस लेन में जाम की समस्या कम हो गई है। इन बदलावों को लेकर जल्द ही जगह-जगह पर साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

Social Media

नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक डीसीपी (Traffic DCP) राजीव कुमार के अनुसार एनएच-48 पर लगने वाले जाम को लेकर बीते दिनों अध्ययन किया गया था। जिसमें पाया गया था कि शंकर विहार, महिपालपुर चौक (Mahipalpur Chowk) और टेल्को चौक पर 9 जगहों पर वाहन हाइवे से बाहर निकलते हैं और वहीं पर वाहन हाइवे में प्रवेश करते हैं। इस समस्या को चिन्हित करने के बाद मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में तय किया गया कि 3 अलग-अलग चरणों में इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में AIIMS की तरह जुड़ेंगी 2 एलिवेटेड, जाम से मिलेगी मुक्ति!

पहला चरण

इसके पहले चरण में सबसे पहले शंकर विहार पर उस रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे वाहन सर्विस लेन से हाइवे पर और हाइवे से सर्विस लेन पर ट्रैफिक को काटते हुए निकलते थे। इसके कारण अब एक ओर जहां हाइवे पर गाड़ियों की रफ्तार पहले के मुकाबले बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर सर्विस लेन में भी वाहनों की संख्या कम हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि इस चरण में हाइवे से सर्विस लेन पर निकलने का रास्ता लोहिया होटल के पास दिया गया है।

दूसरा चरण

डीसीपी राजीव कुमार (DCP Rajeev Kumar) ने जानकारी दी कि दूसरे चरण में टेल्को रोड पर प्रवेश और बाहर निकलने के रास्तों को अलग किया जाएगा। यहां टनल बनाने का काम जारी है। अभी यहां हाइवे में प्रवेश एवं बाहर निकलने का रास्ता एक ही है। मौजूद जगह पर हाइवे में प्रवेश का रास्ता रहेगा और इससे कुछ दूर आगे हाइवे से बाहर निकलने का रास्ता बनाया जाएगा। इससे तीनों ही जगह क्रॉस ट्रैफिक की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। यह काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: पेड़ से टकराई स्कूल बस, सड़क पर मची चीख पुकार

तीसरे चरण का काम 2 महीने में होगा पूरा

इसके तीसरे चरण में शंकर विहार (Shankar Vihar) पर बंद किए गए रास्ते से 500 मीटर आगे हाइवे से सर्विस लेन में जाने का रास्ता तैयार किया जाएगा। वहीं, लोहिया होटल के पास बाहर निकलने वाले रास्ते को बंद कर उससे 200 मीटर पहले हाइवे पर आने का रास्ता बनाया जाएगा। इससे दोनों ही जगहों पर हाइवे पर आने और बाहर जाने के लिए अलग अलग रास्ते हो जाएंगे इससे जाम में बड़ी राहत मिलेगी। यह कार्य दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

अवैध रूप न खड़ी हो गाड़ियां

डीसीपी के अनुसार हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने महिपालपुर में होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों को लेकर अभियान चलाया था। इसके कारण सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के चालान किए गए थे। ट्रैफिक पुलिस का प्रयास है कि यहां गाड़ियां अवैध रूप से न खड़ी हों जिससे सर्विस लेन से ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहे।