Traffic Update

Traffic Update: नोएडा से दिल्ली..इन रास्तों पर जाने से बचें!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Update: नोएडा से दिल्ली जाने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें

Traffic Update: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और दिल्ली (Delhi) जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज क्रिसमस (Christmas) को लेकर उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी कि नए साल तक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। चर्च, मॉल और बाजारों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रैफिक (Traffic) को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ सड़कों पर ट्रैफिक बैन भी किया गया है। इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा की इस सोसायटी ने पेश की मिसाल..हर कोई नाम ले रहा है

Pic Social media

शेख सराय से हौजरानी के बीच भारी वाहनों पर रोक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने आज यानी 25 दिसंबर को सेलेक्ट सिटी मॉल साकेत में क्रिसमस उत्सव को देखते हुए आज दो बजे से वहां जाने वाली सड़क पर पाबंदिया लगा दी है। इसमें शेख सराय से हौजरानी के बीच भारी वाहनों के अलावा डीटीसी और क्लस्टर बसों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। यही नहीं, इस सड़क पर पड़ने वाले सभी कट भी बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida: इस बिल्डर के 27 फ्लैट सील..अब होगी नीलामी

शेख सराय लाल बत्ती से ट्रैफिक डायवर्जन

शेख सराय लाल बत्ती (Sheikh Sarai Lal Batti) और एशियन मार्केट लाइट से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शेख सराय से हौजरानी के बीच पाबंदियों के साथ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रूट की जानकारी दी है।

इन रास्तों का कर सकते हैं प्रयोग

ट्रैफिक में हुए बदलाव के अनुसार अगर कोई चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार की ओर जा रहा है तो वह वाया प्रेस एन्क्लेव रोड से खानपुर लाल बत्ती से वाया महरौली बदरपुर रोड (एमबी रोड) का प्रयोग कर सकता है। इसी तरह अगर कोई आईआईटी फ्लाईओवर की ओर से आ रहा है तो वह अरविंदो मार्ग, टीबी अस्पताल रोड का भी उपयोग कर सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन सड़कों पर ट्रैफिक बैन

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के अनुसार सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, सेंट थॉमस चर्च (मंदिर मार्ग), सेंट मार्टिन चर्च (दिल्ली कैंटोनमेंट), सेंट थॉमस चर्च (आर के पुरम) और सेंट मैरी चर्च (वसंत कुंज) में भारी भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की उम्मीद है, जहां कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

2 बजे से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा। शेख सराय से हौज रानी तक के सभी कट को बंद कर दिए जाएंगे। प्रेस एन्क्लेव रोड के दोनों कैरिजवे पर भारी वाहनों और डीटीसी/क्लस्टर बसों को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रेस एन्क्लेव रोड के माध्यम से चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार जाने वाले यात्रियों को एमबी रोड से महरौली होते हुए खानपुर रेड लाइट टी प्वाइंट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

बसों के लिए भी जारी हुई एडवाइजरी

आईआईटी फ्लाईओवर से पीटीएस की तरफ से आने वाले और प्रेस एन्क्लेव रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अरबिंदो मार्ग से महरौली की तरफ जाएं और टीबी अस्पताल रोड रेड लाइट का प्रयोग करके एमबी रोड से लाडो सराय तक जाएं। एमबी रोड/एशियन मार्केट रेड लाइट से पुष्प विहार की ओर जाने वाली किसी भी सार्वजनिक परिवहन बस को जाने की अनुमति नहीं होगी।