Traffic Update: आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इन रास्तों से बचके!

दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

अब से थोड़ी ही देर बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) नोएडा लैंड कर जाएंगे। इसके लिए पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में धारा144 लगा दी गई है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी की गई है। रूट डायवर्ट की वजह से कई जगहों पर आपको ट्रैफिक जाम की समस्या मिल सकती है।

pic-Social Media

नोएडा क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग

  • सिटी सेंटर अंडरपास सेक्टर 39 से विंध्याचल मार्ग पर सेक्टर 12-22 चौक से मैट्रो अस्पताल चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवाजाही प्रतिबंधित किया जायेगा।
  • सेक्टर 12-22-56 तिराहा से एमपी-01 मार्ग होकर रजनीगंधा चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित किया जायेगा।
  • सेक्टर 31-25 चौक से सेक्टर 8,10,11,12 चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित किया जायेगा।
  • सेक्टर 33,53 तिराहा से सेक्टर 33 तिराहा तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • सेक्टर 54 चौकी तिराहा से जलवायु विहार चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

एलीवेटेड मार्ग एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वीआईपी मूवमेंट होने पर

  • एलीवेटेड मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट के समय अल्प समय के लिए दोनों ओर यातायात का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर अल्प समय के लिए दोनों ओर यातायात का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • ग्रेटर नोएडा में प्रतिबंधित मार्ग
  • पुस्ता तिराहा से सुपरटेक/ओमीक्रोन गोलचक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • सुपरटेक/ओमीक्रोन गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • सिरसा गोलचक्कर से रामपुर-फतेहपुर तिराहा से एडवर्ब कम्पनी तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवाजाही प्रतिबंधित किया जायेगा।

जनसभा में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

  • रैली हेतु आने वाले वाहन एलीवेटेड मार्ग के पास सेक्टर 25 स्थित खाली मैदान में बनी पार्किंग में पार्क होगे। यह वाहन सेक्टर 31-25 चौक व एनटीपीसी अंडरपास के मध्य पार्किंग में जाने हेतु बने रास्ते से प्रवेश कर पार्किंग में व्यवस्थित तरीके से पार्क होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ये लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग न कर अन्य मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पार्किंग में खड़े सभी वाहन पार्किंग से निकलकर एमपी-02 मार्ग का प्रयोग कर गिझौड चौक, सेक्टर 60 चौक से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • जनप्रतिनिधि नोएडा स्टेडियम के गेट नं-01 से प्रवेश कर पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकेंगे।
  • पास धारक वीआईपी एवं मीडिया नोएडा स्टेडियम के गेट नं-03 से प्रवेश कर इंडोर स्टेडियम के पास बनी पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • रैली में आने वाले व्यक्ति पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल मोदी मॉल के पास बने रास्ता से स्टेडियम गेट नंबर-04 से प्रवेश करेंगे।

नोएडा के कुछ स्थानों पर सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति के 1 घंटे बाद तक और ग्रेटर नोएडा में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति के एक घंटे बाद तक यातायात पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। इमरजेंसी वाहनों पर यह यातायात डायवर्जन लागू नहीं होगा। यातायात असुविधा होने पर हैल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। इसको मैप को गूगल के जरिए भी देखा जा सकता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi