Traffic Challan: गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।
Traffic Challan: यदि आप नोएडा से गुरुग्राम (Gurugraam) आ रहे हैं और आपकी गाड़ी पर नंबर प्लेट या एचएसआरपी नहीं लगी है, तो सावधान हो जाइए। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना नंबर प्लेट और HSRP वाली गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने अब तक 1.31 लाख से ज्यादा चालान काटे हैं और करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला है।

आपको बता दें कि यातायात नियमों की अनदेखी शहर में आम हो गई है। लोग न केवल रॉन्ग साइड ड्राइविंग (Wrong Side Driving) और अवैध पार्किंग जैसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि बड़ी संख्या में वाहन बिना नंबर प्लेट या बिना HSRP के भी दौड़ रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने इस साल जून तक कुल 1,31,405 वाहनों पर कार्रवाई की है। इसमें 89,384 वाहन ऐसे थे जिनमें HSRP प्लेट नहीं लगी थी, जबकि 42,021 वाहन बिना नंबर प्लेट के पकड़े गए।
ये भी पढ़ेंः Traffic Alert: कालिंदी कुंज से नोएडा आने वाली ये सड़क बंद, डिटेल पढ़िये
क्या है HSRP प्लेट और क्यों है जरूरी?
HSRP एक विशेष प्रकार की नंबर प्लेट होती है, जिसमें एक यूनिक कोड होता है। यह प्लेट सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होती है और छेड़छाड़-रोधी, चोरी-रोधी और टिकाऊ होती है। इससे ट्रैफिक मैनेजमेंट और अपराधियों की पहचान में सहायता मिलती है।
2025 में बिना नंबर प्लेट गाड़ियों पर कार्रवाई

2025 में बिना HSRP गाड़ियों पर कार्रवाई

2024 की तुलना में बढ़ी सख्ती
2024 में बिना नंबर प्लेट के 35,540 और बिना HSRP के 53,218 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। इस साल यह आंकड़ा और तेज़ी से बढ़ा है।
चालान राशि
पहली बार बिना नंबर प्लेट पकड़े जाने पर 500 रुपये का चालान
दूसरी बार उल्लंघन पर 1,500 रुपये तक का जुर्माना
अब तक सभी तरह के ट्रैफिक उल्लंघनों के लिए कुल 9.5 लाख से अधिक चालान किए जा चुके हैं, जिनमें मैनुअल और कैमरे के माध्यम से की गई कार्रवाई शामिल है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा का ये रास्ता हुआ बंद, इस रास्ते पर जाने से बचें!
ट्रैफिक पुलिस की अपील
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन (Dr. Rajesh Mohan) ने कहा, ‘यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और अनुशासित बनाए रखने के लिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। इससे पुलिस को असामाजिक और आपराधिक तत्वों को पकड़ने में मदद मिलेगी।’
