करीब 929 स्थलों पर होगी छठ पूजा
Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने घोषणा की है कि इस वर्ष छठ पूजा (Chhath Puja) यमुना नदी (Yamuna River) के दोनों किनारों पर आयोजित होगी। इस पर्व को भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने विशेष इंतजामों का निर्देश दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को तत्पर रहने को कहा है जिससे व्रतधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?
यमुना छठ घाट का निरीक्षण
आज शनिवार को सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे छठ घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद दिल्लीवासी यमुना किनारे छठ पर्व मना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस बार का छठ पर्व दिल्लीवासियों के लिए ऐतिहासिक और यादगार होगा।

भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन का वादा
यमुना छठ घाट पर सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा, ‘इस बार वर्षों बाद यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन होगा। दिल्ली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि व्रतधारियों को एक भव्य और सुंदर छठ पर्व का अनुभव मिले।’ उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेगी जिससे पर्व का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से हो।
मुनक नहर और तालाबों पर भी इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना नदी के अलावा मुनक नहर, मुंगेशपुर ड्रेन और कृत्रिम तालाबों जैसे अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली में कुल करीब 929 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। इसके लिए इच्छुक संस्थानों को एनओसी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी जिससे आयोजन में कोई बाधा न आए।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने की बड़ी घोषणा, कोविड ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़
पूर्वांचलवासियों के लिए विशेष प्रतिबद्धता
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली सरकार विशेष रूप से पूर्वांचलवासियों के इस महापर्व को पूर्ण श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए तैयार है। उन्होंने छठ पर्व को प्रकृति और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि सरकार सभी व्रतधारियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करेगी। यह कदम दिल्ली में छठ पूजा को और भी खास बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

