Noida से दिल्ली नहीं मिलेगा जाम..सफ़र होगा आसान

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News: नोएडा-दिल्ली वालों के लिए खुशी की ख़बर है। अब नोएडा से दिल्ली जाने में या दिल्ली से नोएडा आने में जाम का झाम लोगों को नहीं सताएगा। सराय काले खां (Sarai Kale Khan) टी जंक्शन पर लगने वाला जाम बहुत जल्द खत्म होने वाला है। टी जंक्शन को सिग्नल फ्री करने के लिए बन रहा फ्लाईओवर (Flyover) तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने उसे शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो इसी रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आईटीओ यमुनापार (ITO Yamunapar) की ओर से आने वाले ट्रैफिक की दक्षिणी दिल्ली और नोएडा की आवाजाही आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी ख़बर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में जाम के असली विलेन को देख लीजिए!
रिंग रोड स्थित सराय काले खां टी जंक्शन पर दक्षिणी दिल्ली से आने वालों के लिए पहले से फ्लाईओवर बना हुआ था, लेकिन आईटीओ से दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने के लिए लालबत्ती थी। इसी कारण से यहां लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए सरकार ने सितंबर 2022 को यहां फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत की थी। यमुनापार आईटीओ की तरफ से दक्षिणी दिल्ली व नोएडा की तरफ जाने वाले लोगों के सफर को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। 643 मीटर लंबे व 3 लेन वाले इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा।
रोजाना पांच टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो यहां जाम की समस्या खत्म होने से लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। उसका फायदा यह होगा कि कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। आकलन है कि रोजाना 5 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इससे सालाना 19 करोड़ की बचत होगी। ईंधन की खपत कम होने से पर्यावरण का नुकसान भी कम होगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi