पंजाब कैबिनेट में नहीं होगा फेरबदल..पढ़िए बड़ी खबर

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब कैबिनेट से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) में फेरबदल नहीं होगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट (Harchand Singh Barsat) ने मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावनाओं का खंडन किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा ऐलान.. आचार संहिता में रुका काम जल्दी शुरु होगा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह फैल रही हैं कि लोकसभा चुनाव में हार के कारण मंत्रिमंडल (Cabinet) में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है।

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का प्रदर्शन उम्मीद से काफी अलग रहा और वह पंजाब की 13 में से सिर्फ 3 सीटें ही जीत सकी। यहां तक ​​कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए कई कैबिनेट मंत्री भी जीत नहीं सके।

ये भी पढ़ेः सरकारी नौकरी में युवाओं को गुमराह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: CM मान

इसके अलावा कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet Ministers) के विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी को बढ़त नहीं मिल सकी। इसके बाद पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की खबरें भी सामने आईं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने फिलहाल इन खबरों का खंडन किया है।