Bihar Police

Bihar पुलिस पर राज्य के लोगों का बढ़ा विश्वास, बना सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाला सरकारी संस्थान

बिहार
Spread the love

सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस बना नंबर-1

कुल फॉलोअर्स की संख्या में राज्य के अन्य सरकारी विभाग/संस्थाओं में है सबसे आगे

फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर पर बिहार पुलिस के लगभग 13 लाख 15 हजार फॉलोअर्स

Bihar Police: प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के साथ अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण आम लोगों का बिहार पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप, प्रदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अन्य सरकारी विभाग/संस्थाओं के मुकाबले अब बिहार पुलिस सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाला सरकारी संस्थान बन गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम व X (ट्विटर) पर लगभग 13 लाख 8 हजार फॉलोअर्स के साथ बिहार पुलिस अब राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ेः 1 अगस्त से बदलेंगे ये 5 नियम..जान लीजिए नहीं तो कटेगी जेब!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन तीनों प्लेटफार्म पर फॉलोअर्स की संख्या निम्न है।
प्लेटफार्म फॉलोअर्स
फेसबुक – 712K (7 लाख 12 हजार)
इंस्टाग्राम – 133K (1 लाख 33 हजार)
x (ट्विटर) – 470K (4 लाख 70 हजार)

राज्य में तीनों प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम व X (ट्विटर) पर फॉलो किए जाने के मामले में बिहार पुलिस के बाद बिहार बोर्ड दूसरे नंबर पर है। तीसरे स्थान पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार है।

भारतीय गुणवत्ता परिषद (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय) के एक सर्वे के अनुसार बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पेज के बारे में 32% लोगों को जानकारी है, वही इनमें से 62% लोगों ने बिहार पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेट्सफॉमों को फॉलो कर रखा है।

राज्य के अन्य सरकारी विभाग / संस्थाओं के मुकाबले फेसबुक पर भी बिहार पुलिस के ही सबसे अधिक फॉलोअर्स

प्रदेश के अन्य सरकारी विभाग / संस्थाओं की तुलना में फेसबुक पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलोअर्स बिहार पुलिस के ही हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार फेसबुक पर दूसरे स्थान पर है। जबकि बिहार में तीसरे स्थान पर बिहार बोर्ड है।

देशभर में अन्य राज्यों की पुलिस के मुकाबले सोशल मीडिया पर कुल फॉलोअर्स की संख्या में बिहार पुलिस 5वें स्थान पर

अन्य राज्यों की पुलिस की तुलना में X (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 1.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ बिहार पुलिस 5वें स्थान पर है। वहीं, पहले स्थान पर केरल, दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है।

फेसबुक पर बिहार पुलिस 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स के साथ अन्य राज्यों की पुलिस की तुलना में तीसरे नंबर पर है।

बिहार पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स की संख्या में निरंतर वृद्धि

  • यदि बीते जून माह की बात की जाए तो बिहार पुलिस के फेसबुक पेज का रीच 90 लाख 30 हजार रहा साथ ही फॉलोअर्स की संख्या में 60 हजार 893 की वृद्धि हुई है।
  • वहीं, बिहार पुलिस के इंस्टाग्राम का रीच 23 लाख से अधिक रहा एवं फॉलोअर्स की संख्या में 10 हजार 146 की वृद्धि हुई है।
  • बीते माह जून में X (ट्विटर) का रिच 23 लाख से अधिक है।