Planet Transits in July

जुलाई में इन ग्रहों की बदलेगी चाल..ये राशि वाले होंगे मालामाल!

Vastu-homes Yours राशि
Spread the love

Planet Transits in July 2024: जून का महीना धीरे धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। और जुलाई का महीना आने ही वाला है। जुलाई के महीने में वैदिक ज्योतिष के मुताबिक 4 ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले धन के दाता शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और कर्क राशि में प्रवेश के साथ बुध के साथ युति बनाएंगे। इसके बाद मंगल ग्रह वृष राशि (Taurus Horoscope) में संचरण करेंगे साथ ही वह सूर्य और गुरु बृहस्पति के साथ युति बनाएंगे। इसके साथ ही सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के बाद बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि (Leo) में आएंगे। सबसे अन्त में शुक्र एक बार फिर से राशि परिवर्तन करके सिंह राशि (Leo) में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की चाल के प्रभाव कुछ राशियों की किस्मत में खूब बदलाव होगा। इसके साथ ही नई नौकरी के साथ कारोबार में खूब सफलता मिलनी की उम्मीद है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

Pic Social Media

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि (Aries Zodiac) के जातकों के लिए जुलाई का महीना लाभकारी साबित होने वाला है। इस महीने आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। इस राशि के लोगों का प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और इसका सीधा लाभ आपको करियर में देखने को मिलेगा। साथ ही इस महीने आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आप इस अवधि में कोई देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस महीने बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको सरकारी क्षेत्र में सम्‍मान प्राप्‍त होगा और अधिकारी वर्ग के लोगों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा भी खूब मिलेगी। इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips For Job: अपनायें ये वास्तु टिप्स..घर चल कर आएगी नौकरी!

मकर राशि (Makar Zodiac)

जुलाई का महीना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित होने वाला है। इस महीने नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और बिजनस में भी अच्‍छा मुनाफा होगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।