Punjab

पंजाब के ITI संस्थानों का बदलेगा स्वरूप: Harjot Singh Bains

पंजाब
Spread the love

11 करोड़ रुपये की लागत से छह आई.टी.आई. बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

नवंबर महीने में लुधियाना का आई.टी.आई. एक्सीलेंस सेंटर लॉन्च किया जाएगा: हरजोत सिंह बैंस

Punjab News: पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से राज्य के छह आई.टी.आईज. संस्थानों को राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा अपनाने संबंधी आज एक एम.ओ.यू. साइन किया गया।
ये भी पढ़ेः Punjab: मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को CM Maan ने दी बड़ी राहत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब के युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी प्रगति के कारण हमारे आई.टी.आईज.संस्थानों में नवीनतम शिक्षा देने में कुछ कमी महसूस हो रही थी। इसलिए उन्होंने विक्रमजीत सिंह साहनी से समन्वय स्थापित कर उनसे इस मामले में मदद करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए साहनी ने राज्य के छह आई.टी.आईज. संस्थानों को अपनाने संबंधी आज एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए हैं।

एम.ओ.यू. के अनुसार, डॉ. साहनी इन छह आई.टी.आई. संस्थानों के अपग्रेडेशन के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च करेंगे, जिनमें आई.टी.आई. लुधियाना, आई.टी.आई. पटियाला, आई.टी.आई. मानकपुर शरीफ, जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर, आई.टी.आई. सुनाम, और आई.टी.आई. लालड़ू शामिल हैं।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन आई.टी.आईज. संस्थानों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ा जाएगा और आई.टी.आई. के छात्रों के लिए प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के लिए एक मजबूत उद्योग-संयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस समझौते के तहत मोहाली आई.टी.आई. में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एयर होस्टेस, ब्यूटी वेलनेस, और यूनिअर नर्स का कोर्स शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से दस हजार युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

मंत्री बैंस ने कहा कि लालड़ू और मानकपुर शरीफ आई.टी.आई. को ड्रोन अकादमी के रूप में विकसित किया जाएगा, जो देश में ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख संस्थानों में से एक होंगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आगामी नवंबर महीने में लुधियाना का आई.टी.आई. एक्सीलेंस सेंटर लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः CM Maan ने दिया भरोसा, लुधियाना का घुंगराली बायोगैस प्लांट पूरी तरह से पॉल्यूशन मुक्त होगा

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसका उदाहरण यह है कि आई.टी.आई. संस्थानों में सीटों की संख्या 28,000 से बढ़ाकर 35,000 कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इससे जहां औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कर्मी मिलेंगे, वहीं राज्य में बेरोजगारी को कम करने और नशे की समस्या को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी।