T Point Home

T Point Home: T प्वाइंट वाले घर क्यों नहीं लेनी चाहिए?

Vastu-homes
Spread the love

T Point Home: T-Point पर घर लेना शुभ या अशुभ? यहां जानिए पूरी डिटेल

T Point Home: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर का निर्माण और स्थान बहुत मायने रखता है। अगर घर सही दिशा और सही स्थान पर बना हुआ है तो यह सुख-समृद्धि लेकर आता है और घर में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन अगर घर गलत स्थान पर गया है तो अनेक समस्याओं का कारण बन सकता है। T प्वाइंट पर बने घरों (T Point Home) को वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना गया है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट (Astrology Expert) का कहना है कि तिराहे पर बना घर अपने आप में सबसे बड़ा वास्तु दोष है। ऐसा इसलिए क्योंकि तिराहे को वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का स्रोत माना जाता है। तिराहे पर लोगों का या वाहनों का बराबर आवागमन लगा रहता है जिससे घर में अशांति फैलती है। T प्वाइंट पर बने घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) नहीं आ पाती है और ऊर्जा का प्रवाह भी रुक जाता है। इससे उस घर के सदस्यों पर मानसिक दवाब, क्रोध, घुटन आदि परेशानियों का बुरा प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

Pic Social Media

पहले जानिए क्या होता है T प्वाइंट घर

आपको बता दें कि टी प्वाइंट घर (T Point House) वह होता है, जो किसी सड़क के आखिरी कोने या तीन रास्तों के मिलान वाले स्थान पर बना होता है। इस तरह के घर के ठीक सामने से सड़क सीधी आकर टकराती है, जिससे निगेटिव एनर्जी का प्रवाह ज्यादा होता है। इसे वास्तु दोषों में से एक माना जाता है और इसके कई खतरनाक दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।

T प्वाइंट वाले घर लेने के नुकसान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

निगेटिव एनर्जी का संचार

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि ऐसी जगहों पर निगेटिव एनर्जी का संचार ज्यादा होता है, जिससे घर में अशांति और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके कारण ही घर के सदस्यों में विवाद भी होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

स्वास्थ्य संबंधी समस्या

ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिलती हैं। परिवार के सदस्यों को बार-बार बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक नुकसान

T प्वाइंट वाले घरों में रहने वाले लोगों को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और धन की हानि हो सकती है।

सुरक्षा की समस्या

टीव प्वाइंट पर स्थित घरों के सामने सड़क सीधी आकर टकराने से रोड एक्सीडेंट का भी खतरा रहता है। यह सुरक्षा के लिहाज से भी सही नहीं माना जाता। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बाधित रहता है, जिससे पारिवारिक जीवन में कलह, अस्थिरता और मानसिक तनाव बना रहता है।

अमिताभ बच्चन के प्रतीक्षा बंगले में भी था यह दोष

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का प्रसिद्ध बंगला प्रतीक्षा (Pratiksha) भी T प्वाइंट पर स्थित था। बताया जाता है कि इस बंगले में कई वास्तु दोष थे, जिस कारण उन्होंने इसे बेच दिया।

क्या करें अगर पहले से T प्वाइंट वाला घर है?

अगर आपका घर पहले से ही T प्वाइंट पर स्थित है, तो आप कुछ वास्तु उपायों को अपनाकर इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों को

मेन गेट के सामने एक बड़ा पर्दा या ऊंचा पौधा लगा दें जिससे सीधी सड़क से आने वाली ऊर्जा रोकी जा सके।
मेन गेट पर स्वास्तिक या वास्तु सिद्ध यंत्र बना दें।
मेन गेट पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या पीतल का कछुआ रखें।
घर के सामने एक सीसा भी लगा सकते हैं, जो आने वाली निगेटिव एनर्जी को वापस भेज दे।

आपको बता दें कि टी प्वाइंट पर बने घरों को वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। अगर संभव हो तो ऐसे घर खरीदने से बचना चाहिए।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।