Supertech इकोविलेज-1 में रहने वाली महिला को लगा करंट..बाल-बाल बची जान!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love


बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी supertech इकोविलेज-1 से आ रही है। जहां एक महिला की बाल बाल जान बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला को पानी लीकेज की वजह से करंट लग गया। इसमें मेंटेनेंस टीम की लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है।। पीड़ित के पति ने बिसरख पुलिस कोतवाली में तहरीर दी है।

इकोविलेज-1 के टावर S2 निवासी विवेक सिन्हा ने बताया कि उनके फ्लैट में नल टूट जाने से पानी लगातार बह रहा था। विवेक में सोसाइटी मेंटेनेंस ऑफिस में 6-7 बार फ़ोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सोसाइटी के फैसिलिटी के व्हाट्सप्प ग्रुप में भी सन्देश डाला लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इधर पानी लगातार बहता हुआ बालकनी से नीचे जा रहा था।
फ़ोन कॉल और व्हाट्सप्प से मदद ना मिलने पर विवेक खुद मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे जहां फ़ोन के रिसीवर साइड में रखा हुआ था। इसी बीच लगातार लीक हो रहे पानी में करंट दौड़ने से विवेक की पत्नी को जोरदार झटका लगा। गनीमत थी कि घर पर विवेक के पिता मौजूद थे जिन्होंने झट से फ्लैट की मेन स्विच ऑफ कर दिया जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। करंट लगने से विवेक की पत्नी का बायां हाथ पूरी तरह सुन्न हो गया।

विवेक ने मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिसरख कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस को दिए तहरीर में विवेक ने कहा है कि मेंटेनेंस टीम की लापरवाही से हुई इस घटना ने उनकी पत्नी और बच्चों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। विवेक ने मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।