सुपरटेक ईकोविलेज-1 के अंदर से किडनैपिंग, गाड़ी में उठाकर ले गए, 50 हजार रुपए, सोने की चेन भी छीनी

दिल्ली NCR
Spread the love

डराने वाली खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 से सामने आ रही है। जहां देर रात 9.30 बजे टावर B-8 के फ्लैट 001A में रहने वाले किराएदार को ना सिर्फ किडनैप किया गया बल्कि उनसे पैसे और सोने की चेन भी छीन ली।

क्या है पूरा मामला ?
टावर B-8 के फ्लैट 001A में रहने वाले किराएदार बेसमेंट में अपनी कार पार्क कर रहे थे। तभी बेसमेंट में मौजूद 4 लोगों ने अचानक उन्हें घेर लिया और उनकी कार में उठाकर ले गए। उनसे मारपीट की गई और 50 हजार रुपए और सोने की चेन छीनकर ग्रेटर नोएडा के इकोटेक सोसायटी पर ले जाकर छोड़ दिया। हालांकि मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस टावर में पहुंची और पीड़ित से पूछताछ शुरू कर दी। आस-पास की CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

इस बीच एसीपी योगेंद्र सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए इसे पुराना विवाद बताया है। और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वजह चाहे जो भी हो लेकिन इस वारदात से सोसायटी में रहने वाले लोग दहशत में हैं। और ईकोविलेज-1 की सिक्योरिटी पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मैनेजमेंट से तुरंत मामले पर संज्ञान लेने को कहा है। सोसायटी के बाहर गेट से कई बार स्नेचिंग की घटना सामने आ चुकी है। लेकिन सोसायटी के अंदर से किडनैपिंग और लूट की घटना वाकई डराने और गुस्से से भर देने वाली है।

Read: Supertech ecovillage 1, greater noida west, badi khabar, acp yogendra singh, kidnaping, khabri media