Sachin kumar joins ndtv india

NDTV: NDTV इंडिया पहुंचे सचिन, 9PM ‘टीम सुहेल’ में शामिल

TV दिल्ली NCR
Spread the love

NDTV: टीवी के तेज तर्रार पत्रकार सचिन कुमार एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) पहुंचे गए हैं। सचिन, टीम सुहेल का हिस्सा होंगे और 9PM प्राइम टाइम शो में अहम भूमिका अदा करेंगे। सचिन पिछले 5 साल से अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत के 9 बजे के प्राइम टाइम नंबर-1 शो – ये भारत की बात है में लीड रोल मे थे।

20 सालों से टीवी पत्रकारिता कर रहे सचिन ने 2005 में ETV से अपने मीडिया करियर की शुरुआत की । यहां सचिन ने बिहार, एमपी, स्पोर्ट्स डेस्क में अलग-अलग भूमिका अदा की। 2008 में सचिन साधना न्यूज़ और 2012 में महुआ न्यूज़ का हिस्सा बने। 2012 से 2018 तक सचिन ने इंडिया टीवी में सबसे लंबी पारी खेली। उसके बाद इंडिया न्यूज़ होते हुए वो रिपब्लिक भारत पहुंच गए। Scripting में माहिर सचिन की सबसे बड़ी USP, ख़बरों की पकड़ को लेकर है। बिहार के मुजफ्फरपुर से सचिन ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से सचिन कुमार को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।