Sudhir Chaudhary

Sudhir Chaudhary: दूरदर्शन के साथ Contract को लेकर घिर गए सुधीर चौधरी!

Trending TV
Spread the love

Sudhir Chaudhary के दूरदर्शन के साथ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बड़ी खबर पढ़िए

Sudhir Chaudhary: पत्रकार सुधीर चौधरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सुधीर चौधरी के दूरदर्शन के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद ने बड़ी बात कह दी है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने राज्यसभा में पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ दूरदर्शन के अनुबंध पर कड़ी आलोचना की है। सांसद सागरिका घोष (MP Sagarika Ghose) ने अपने भाषण में चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि दूरदर्शन (Doordarshan) ने एक ऐसे व्यक्ति के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है, जो टेलीविजन (Television) पर विभाजनकारी और भड़काऊ भाषा का प्रयोग करता है और जिसने जबरन वसूली के आपराधिक आरोपों में दो बार जेल की सजा का सामना किया है।। सांसद घोष ने यह भी कहा कि 35 सालों से पत्रकारिता में होने के नाते, आज के टेलीविजन समाचारों में तुष्टीकरण, चरित्र हनन और सनसनीखेजता को देखना दुखद है।
ये भी पढ़ेंः TRP News: TRP में बड़ा बदलाव..जानिए TOP3 में कौन सा न्यूज़ चैनल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसार भारती (Prasar Bharati) ने दूरदर्शन पर एक घंटे के शो के लिए सुधीर चौधरी के साथ 15 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है, जिसे एक तीसरी कंपनी के जरिए से कार्यान्वित किया गया है। सुधीर चौधरी की दक्षिणपंथी पत्रकारिता के लिए पहचान है, और उन पर जिंदल समूह से जबरन उगाही का भी आरोप लग चुका है, जिसके बाद वे 2012 में जेल गए थे। इसके साथ ही, 2008 में एक शिक्षिका की फर्जी खबर चलाने के मामले में भी वे कानूनी कार्यवाही भी हो चुकी है।
सांसद घोष ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर राज्यसभा में दिए गए अपने भाषण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज संसद में मैंने सुधीर चौधरी और नफरत और झूठ की टीवी न्यूज फैक्ट्री को आड़े हाथों लिया। सांसद घोष के इस बयान के बाद मीडिया और राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।