Delhi-NCR में हुई बर्फबारी, बढ़ गई ठंड
Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली (Delhi) और आस पास के इलाकों में रात से ही बारिश हो रही है। इसी के साथ ठंड भी काफी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश कहीं कम तो कहीं ज्यादा देर रात जारी रही। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं आपको बता दें कि नोएडा- ग्रेटर नोएडा (Noida – Greater Noida) समेत दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के कई इलाकों में देर रात लगभग दो बजे तेज बारिश के साथ बर्फबारी (Snowfall) भी हुई।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: संस्कृति और कासा रॉयल के फ्लैट खरीदारों के लिए ख़ुशख़बरी

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज बारिश और रविवार और सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। इधर, स्मॉग के कारण दिन में ही बारिश के बीच अंधेरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों ने लाइट जलानी पड़ी। सफदरजंग में सुबह सात बजे के दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, वहीं पालम केंद्र में सुबह साढ़े दस बजे तक दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। कुछ हिस्सों में बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में दिन भर रुक-रुक कर वर्षा होती रही। पटियाला सहित कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। 31 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। हरियाणा के हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और कैथल जिले में ओलावृष्टि हुई।
ये भी पढ़ेंः सावधान! Google पर Customer Care नंबर सर्च किया तो…!
पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ से मैदान तक इन दिनों बारिश हो रही है, जिससे ठंड और गलन दोनों बढ़ गई है, लेकिन फसलों के लिए यह मौसम अमृत समान है। किसानों को अब फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। सरसों की अगेती फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, किसानों को ध्यान देना होगा कि खेत में पानी जमा न हो। अगर बारिश लगातार हुई और खेत में पानी जमा रहा तो नुकसान हो सकता है।

