Snake Rescue

Snake Rescue: सांप को पकड़ने गए सर्प मित्र को कोबरा ने डसा, मौत का वीडियो आया सामने

TOP स्टोरी Trending बिहार
Spread the love

Snake Rescue: वैशाली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक सर्प मित्र को कोबरा सांप ने डस लिया।

Snake Rescue: बिहार के वैशाली जिले में एक दुखद घटना में सर्प मित्र जेपी यादव (JP Yadav) की कोबरा के काटने से मौत हो गई। रविवार को राजापाकर थाना क्षेत्र में एक जहरीले कोबरा (Cobra) को पकड़ने गए जेपी यादव को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए पूरा वीडियो…

रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजापाकर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव में एक विशाल कोबरा (Cobra) निकलने की सूचना पर जेपी यादव को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था। जेपी, जो लंबे समय से सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने का काम करते थे, मौके पर पहुंचे और कोबरा को पकड़ने की कोशिश शुरू की। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू के समय जेपी ने सांप को पकड़ा, लेकिन कोबरा ने अचानक उनकी उंगली में डस लिया।

ये भी पढ़ेंः India Rail: अब इमरजेंसी में टिकट मिलना होगा आसान, रेलवे ने आसान किए नियम

इसके बावजूद, जेपी ने हिम्मत नहीं हारी और सांप (Snake) को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद करने की कोशिश जारी रखी। लेकिन कोबरा का जहर इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में इसका असर फैल गया। जेपी की तबीयत बिगड़ने लगी, वे जमीन पर बैठ गए और फिर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।

Pic Social Media

सांपों को बचाने का था जुनून

जेपी यादव (JP Yadav), जिन्हें वैशाली में ‘सर्प मित्र’ के नाम से जाना जाता था, सैकड़ों जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके थे। वे बिना किसी विशेष प्रशिक्षण के निस्वार्थ भाव से यह काम करते थे। स्थानीय लोग उन्हें सांप निकलने पर तुरंत बुलाते थे, और वे सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ देते थे। उनकी इस समाजसेवा और साहस की क्षेत्र में काफी सराहना होती थी।

कोबरा की खतरनाक प्रकृति

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में 80 प्रतिशत सांप (Snake) गैर-जहरीले होते हैं, लेकिन 20 प्रतिशत सांप, जैसे किंग कोबरा और रसेल वाइपर, अत्यंत जहरीले होते हैं। कोबरा के काटने के बाद यदि तुरंत इलाज न मिले, तो कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की मौत हो सकती है। इस घटना ने एक बार फिर सांपों से निपटने में सावधानी की जरूरत को उजागर किया है।

ये भी पढ़ेंः UPI Payment: UPI पेमेंट करने में भी जेब कटेगी!, RBI गवर्नर के बयान से हड़कंप

गांव में शोक की लहर

जेपी यादव की मौत से चकसिकंदर गांव में शोक की लहर है। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जेपी का समर्पण और साहस हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।