पूर्व अकाली मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर SIT का शिकंजा

पंजाब

Punjab News: पूर्व अकाली मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर SIT ने शिकंजा कसा है। आपको बता दें कि पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) शनिवार को एक बार फिर से SIT के सामने पटियाला में पेश हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मजीठिया से एसआईटी ने 20 दस्तावेज और जानकारी मांगी। मजीठिया ने जांच एजेंसी को 20 में से 15 सवालों का जवाब या तो नहीं दिया या फिर अधूरा दिया।
ये भी पढ़ेंः न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पंजाब पुलिस की तैयारी..चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नज़र

Pic Social Media

मजीठिया ने पूछताछ में कई जानकारी SIT के सामने नहीं रख पाएं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन दस्तावेजों को मजीठिया एसआईटी (SIT) को सामने रखने में कामयाब नहीं हुए वह इस तरह है…

दस्तावेज और जानकारी जो मजीठिया नहीं पेश कर पाएं

  1. जांच एजेंसियों ने मजीठिया और उनके परिवार से 2004 से लेकर 2014 तक के बीच में बेची/खरीदी गई गाड़ियों का विवरण मांगा।
    मजीठिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल Harley Davidson और एक कर skoda Octavia की जानकारी दी। इसके अलावा और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई।
  2. अटेस्टेड पैन कार्ड की जानकारी मांगी। मजीठिया ने सिर्फ पैन कार्ड नंबर दिया।
  3. मजीठिया से 2004 से 2014 तक के इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी मांगी गई। मजीठिया ने जांच एजेंसी को 2007-08 से 2014-15 तक के इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी दी।
  4. मजीठिया की शादी/रिसेप्शन के दौरान हुए खर्च/बिल होटल और रिजॉर्ट के नाम समेत खर्च की जानकारी मांगी गई जहां पर शादी या दूसरे कार्यक्रम हुए।

मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

  1. 2004 से लेकर 2014 तक के सभी विदेश की हवाई यात्रा की जानकारी मांगी गई साथी ही टिकट बुक करने वाले एजेंट, टिकट की कीमत और भुगतान की जानकारी भी मांगी गई।

मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

  1. मजीठिया से उनके विदेश यात्रा की जानकारी मांगी गई, जिसमें वह किस शहर में कब से कब तक रहे किसके पास रुके, जिसमे होटल/रिजॉर्ट/बंगलो के नाम मांगे।

मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

  1. मजीठिया से 2004 से लेकर 2014 के बीच शिवदर्शन सिंह द्वारा Ganiv kaur बेटी अविनाश सिंह के लिए ट्रांसफर की गई प्रॉपर्टी या उनके नाम पर खरीदी गई संपत्ति का विवरण मांगा।

मजीठिया ने जानकारी देने से इनकार किया।

  1. मजीठिया से 2004 से लेकर 2014 के बीच उनका इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट के नाम, पता और फोन नंबर मांगे।

मजीठिया ने 2004 से लेकर 2009 तक की कोई जानकारी नहीं दी। 2009 से लेकर अब तक की जानकारी दी।

  1. मजीठिया से 2004 से लेकर 2014 तक देश और विदेश में उसके सभी बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी गई, जिसमे बैंक के नाम, ब्रांच और देश जानकारी मांगी गई। साथी उसके परिवार के देश-विदेश के अकाउंट की भी जानकारी मांगी गई।

मजीठिया ने अपने देश के बैंको की जानकारी दी। विदेश में अपने और परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक की जानकारी देने से इनकार किया।

  1. मजीठिया से उसके माता और पिता के पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी मांगी गई।

मजीठिया नहीं अभी तक कोई जानकारी नहीं दी।

  1. मजीठिया से उनके माता-पिता के सभी देश और विदेश की चल और अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया।

मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दिया।

  1. मजीठिया से साल 2004 से लेकर 2014 तक के बीच उनकी और उनकी पत्नी द्वारा बेची गई संपत्ति की जानकारी मांगी।

मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी

  1. मजीठिया से साल 2004 से लेकर 2014 तक के बीच उनके और उनके परिवार सदस्यों ने कितना विदेशी दौरा किया इसकी जानकारी मांगी।

मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी

  1. मजीठिया से उनके माता, पिता, पत्नी और बच्चों की भूमि, संपत्ति, आवासीय घर/फ्लैट/कंपनी या व्यवसाय या साझेदारी से संबंधित दस्तावेजों की विवरण और सत्यापित कॉपी मांगी।

मजीठिया ने अपनी पत्नी और बच्चों से जुड़ी जानकारी दी माता-पिता से जुड़ी जानकारी देने से इनकार किया।

  1. जांच एजेंसी ने मजीठिया से उनकी शादी के सभीबफोटोस और वीडियो मांगे।

मजीठिया ने एजेंसी को कोई फोटो या वीडियो नहीं दिया

आपको बता दें कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर 2021 को ड्रग मामले में केस दर्ज हुआ था। पांच महीने अंदर रहने के बाद वह 10 अगस्त 2022 को पटियाला जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। 8 दिसंबर की पिछली पेशी में मजीठिया से करीब सात घंटे सिट ने पूछताछ की थी।