शनाया कपूर कर रही हैं डेट!..जानिए कौन है उनका हैंडसम हंक

एंटरटेनमेंट

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Bollywood News: एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने ग्लैमरस और सिजलिंग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर अपने अंदाज से फैंस का दिल लुभाती रहता हैं। लेकिन इस बार शनाया को लेकर चर्चा का विषय तो कुछ और ही है। सोशल मीडिया में तेजी से खबरें वायरल हो रही हैं कि शनाया रिलेशनशिप में हैं।

किसके साथ है शनाया का रिलेशनशिप?
मीडिया में वायरल खबरों के अनुसार मानें तो शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) सिंगल नहीं है। शनाया मुंबई में रहने वाले करण कोठारी ( Karan Kothari) को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट में साफतौर पर बताया गया है कि शनाया और करण दोनों लॉस एंजिलिस में एक साथ एक ही यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। कॉलेज टाइम से ही दोनों एक – दूसरे के नजदीक हैं। दरअसल करण कोठारी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन इनका लॉस एंजेलिस में बेस्ड एक स्टार्टअप है।

Pic: Social Media

वैसे तो शनाया ने आजतक अपने बॉयफ्रेंड के साथ कोई पिक शेयर नहीं की है, तो शनाया तो फिलहाल इस बारे में कुछ बताने नहीं वाली हैं। लेकिन करण कोठारी शनाया संग कई सारी बॉलीवुड पार्टी अटेंड करते नजर आ जाते हैं। दोनों ही कपल साथ में एडोरेबल और लविंग नजर आते हैं।

फैंस को फेवरेट हैं शनाया
बात करें शनाया कपूर की तो उन्होंने करण जौहर की फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करना था, लेकिन किसी कारण चलते ये मुमकिन न हो पाया। वहीं, हाल ही में खबरें वायरल हो रही थीं कि शनाया टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं राशा..जानिए किस स्टार की हैं बेटी

Pic: Social Media

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शनाया कई एडवरटाइजमेंट में फीचर हो चुकी हैं, वहीं मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi