असली ‘राष्ट्रवाद’ मतलब ZEE हिन्दुस्तान!

TV

हिंदी मीडिया जगत में एक और राष्ट्रवादी नेशनल चैनल इन दिनों सुर्खियों में है। नाम है ZEE हिन्दुस्तान।

ZEE मीडिया ग्रुप का ये दूसरा नेशनल चैनल है। वैसे तो ये चैनल 21 मई 2017 में लॉन्च हुआ था लेकिन साल दर साल ZEE हिन्दुस्तान(Zee Hindustan) ने कई बदलाव देखे। 2020 में इस चैनल की कमान सीनियर जर्नलिस्ट शमशेर सिंह ने संभाली। शमशेर सिंह चैनल के मैनेजिंग एडिटर बनाए गए। और उसके बाद इस चैनल ने 1 साल के अंदर ही राष्ट्रवाद की नई परिभाषा लिख दी। रोज नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। अक्टूबर 2020 में न्यूज चैनलों की TRP पर रोक लग जाने के बाद सभी न्यूज चैनल यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चैनल की प्रसिद्धि का आंकलन कर रहे हैं। इसी दौर में ZEE हिन्दुस्तान ने यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना परचम लहराया और कई न्यूज चैनलों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

शमशेर सिंह के नेतृत्व में चैनल में कई बदलाव देखने को मिले। शमशेर सिंह ने कई नए प्राइम टाइम शो लॉन्च किए जिनमें ‘शंखनाद'(Shankhnad), ‘वंदेमातरम'(Vande Matram), ‘राष्ट्रवाद'(Rashtravad), ‘मेरा राज्य, मेरा देश’, ‘यूपी बोल रहा है(UP Bol raha hai)’ ने दर्शकों का प्यार और विश्वास जीता। कुछ बड़े नेशनल चैनलों ने ZEE हिन्दुस्तान के प्राइम टाइम शो(Prime Time Show) के नाम भी कॉपी किए।

शमशेर सिंह इससे पहले अर्नब गोस्वामी के हिंदी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) भारत को फर्श से अर्श तक ले जाने के लिए जाने गए। शमशेर सिंह ने रिपब्लिक भारत में कई प्रयोग किए। R भारत ने शमशेर सिंह के ही नेतृत्व में आजतक को पीछे छोड़ नंबर-1 खिताब अपने नाम किया। TRP पर रोक लगने तक लगातार 6 महीने तक R भारत नंबर 1 के मुकाम पर काबिज भी रहा।

ZEE हिन्दुस्तान की एक-एक लाइन और स्क्रिप्ट भी इस चैनल की पहचान बन चुकी है, जिसका श्रेय आउटपुट हेड नीरज सिंह को जाता है. इससे पहले नीरज सिंह R भारत में अर्नब गोस्वामी के मशहूर प्राइम टाइम शो ‘पूछता है भारत’(Poochhta hai Bharat) की कमान संभालते थे. नीरज सिंह के एक-एक शब्द पर खुद अर्नब गोस्वामी आंख बंदकर भरोसा करते थे और जब अर्नब ‘पूछता है भारत’ की शुरुआत करते थे तो देश की जनता राष्ट्रवाद में डूब जाती थी, ये राष्ट्रवादी शब्द नीरज सिंह के ही पिरोए हुए होते थे।

खबर ये भी है कि आने वाले समय में ZEE हिन्दुस्तान के साथ कई बड़े चेहरे जुड़ने वाले हैं, जिसके चलते इस चैनल को और मजबूती मिलेगी। वजह चाहे जो भी हो लेकिन बेहद कम समय में जनता की पसंद बन चुका ZEE हिन्दुस्तान, शीर्ष पर काबिज न्यूज चैनलों की नींद उड़ा चुका है।

Shamsher Singh, Senior Journalist, Managing Editor, KhabriMedia, News Update, Latest News Hindi, Breaking News