Shamli(UP) News: आचार्य सुशील चन्द्र बलूनी जी के सान्निध्य में आज से पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम “सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ” का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन अपराह्न 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कथा,
तथा तत्पश्चात 7:00 से 7:30 बजे तक आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगा।
ये भी पढ़े: Traffic Alert: 9 अक्टूबर को नोएडा से दिल्ली जाने वाले जल्दी से ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लीजिए

प्रातःकालीन पूजा एवं शोभा यात्रा
आज का शुभारंभ राम मंदिर, बजाज देवलय में पंचांग पीठ स्थापना, अन्य बेदी स्थापना एवं घट स्थापना जैसे वैदिक अनुष्ठानों से हुआ। इसके उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो राम मंदिर से प्रारंभ होकर टाउनशिप व प्रशासनिक ब्लॉक से होते हुए कथा पंडाल पर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रमिक, तकनीकी अधिकारी, वरिष्ठजन, उनके परिवार—विशेषकर महिलाएं एवं बच्चे—सहभागी बने।
प्रथम दिवस कथा के मुख्य बिंदु
आचार्य बलूनी जी ने उद्घाटन दिवस पर सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ की परिभाषा स्पष्ट की।
उन्होंने बताया कि “सनातन” का अर्थ है—आदि न अंत, अर्थात जो अनादि और अनंत है।
ज्ञान का प्रवाह निरंतर है और कभी समाप्त नहीं होगा, इसलिए इसे सनातन कहा गया है।
आज की कथा में विशेष रूप से चर्चा हुई—
- भारतीय दर्शन एवं चार पुरुषार्थ—धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष।
- भारतीयता, राष्ट्र धर्म, राष्ट्र माता, भारत माता पर उद्बोधन।
- स्वाधीनता संग्राम और स्थानीय महापुरुषों व पूर्वजों के योगदान का स्मरण।
- साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी जैसे आधुनिक विषयों पर जागरूकता।
कथा का सीधा प्रसारण
कथा का प्रतिदिन सीधा प्रसारण “Sushil Baluni Classes” नामक YouTube चैनल तथा इसी नाम के Facebook पेज पर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक किया जाएगा।
ये भी पढ़े: Noida: नोएडा में सजेगा दिवाली का भव्य मेला
विशेष अतिथि उपस्थित रहे
- मुख्य अतिथि: जिला गन्ना अधिकारी, शामली रंजीत कुशवाहा जी
- प्रबंध निदेशक, अर्पण पब्लिक स्कूल अर्पण सैनी
- प्रधानाचार्या, अर्पण पब्लिक स्कूल मनदीप सैनी
- जिला पंचायत सदस्य एवं प्राचार्या, अतर सिंह इंटर कॉलेज नीरजा सैनी
- सीओ, शामली जितेन्द्र सिंह जी (बी.टेक, सूचना प्रौद्योगिकी)
- इकाई से: यूनिट हेड, थाना भवन ग्यानेंद्र वीर सिंह, इंजीनियरिंग हेड जगजीत सिंह, प्रोडक्शन हेड समरपाल सिंह, तथा अन्य विभागाध्यक्षगण।
आभार ज्ञापन
अंत में आचार्य सुशील बलूनी जी ने इकाई के सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों को बधाई दी और विशेष रूप से
शिशिर बजाज जी, कुशाग्र बजाज जी एवं अपूर्व बजाज जी का आभार व्यक्त किया।
