ज़ी हिंदुस्तान के पूर्व मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर

TV

एक छोटा सा ब्रेक और ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी। सही सुना आपने। वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह फिर से मीडिया में धमाका करने वाले हैं। उनकी वापसी को धमाकेदार इसलिए कहा जा रहा है कि वह जल्द ही एक बड़े बिजनेस हाउस के नए लॉन्च होने वाले चैनल की कमान संभालने जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह चैनल नोएडा से लॉन्च होगा और जल्द ही इसमें तमाम पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। हालांकि, यह बड़ा बिजनेस हाउस कौन सा होगा और चैनल का क्या नाम होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है।

लेकिन, विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिनों में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और चैनल के नाम की घोषणा भी हो सकती है। बताया यह भी जाता है कि यह बिजनेस हाउस इस चैनल से मीडिया में धमाकेदार एंट्री करेगा और फिर अपना विस्तार करेगा।

इसके पहले शमशेर थोड़े समय के लिए जगदीश चंद्रा के चैनल भारत-24 के मैनेजिंग एडिटर रहे हालांकि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह अर्नब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में बतौर मैनेजिंग एडिटर थे। शमशेर सिंह के नेतृत्व में ना सिर्फ चैनल ने रफ्तार पकड़ी बल्कि कई हफ्तों तक नंबर-1 की कुर्सी पर भी काबिज़ रहा।
‘रिपब्लिक भारत’ से पहले शमशेर सिंह ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे।

ज़ी हिंदुस्तान (Zee Hindustan) की अपनी पहली पारी के दौरान वह पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। शमशेर सिंह ‘इंडिया टीवी’, आजतक, ज़ी हिंदुस्तान, इंडिया न्यूज़ में अहम पदों पर रह चुके हैं।


शमशेर सिंह को एक्सक्लूसिव स्टोरीज और स्पेशल शोज का मास्टर माना जाता है। ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले दिनों उन्हें दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शमशेर सिंह को नई पारी के लिए ख़बरीमीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
Shamsher Singh, Senior Journalist, Managing Editor, KhabriMedia, News Update, Latest News Hindi, Breaking News