नए सफर पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार कुमार विनोद

TV

वरिष्ठ टीवी पत्रकार कुमार विनोद ने नई शुरुआत की है। कुमार विनोद इंडिया न्यूज़ से जुड़ गए हैं। कुमार विनोद पर स्पेशल प्रोग्रामिंग की रुप रेखा तय करने की जिम्मेदारी होगी। इसके पहले कुमार विनोद न्यूज नेशन(NEWS NATION) के साथ सीनियर एडिटर(प्रोग्रामिंग) जुड़े थे। जहां उन्होंने ‘रहस्य’, ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसे तमाम हिट शोज प्रोड्यूस किए। 

IIMC(1997-98) बैच के स्टूडेंट रहे कुमार विनोद ने मीडिया करियर की शुरुआत मूविंग पिक्चर्स कंपनी से की। उस समय मूविंग पिक्चर्स दूरदर्शन(DD NEWS) का खास कार्यक्रम ‘सुबह सबेरे’(SUBAH SAVERE) प्रोड्यूस करती थी। कंपनी के ऑनर रमेश शर्मा न्यू दिल्ली टाइम्स(NEW DELHI TIMES) अवॉर्ड विनिंग फिल्म के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। कुमार विनोद की मजबूत स्क्रिप्टिंग की वजह से रमेश शर्मा ने उन्हें फिल्म मेंकिंग से जोड़ लिया। कुमार विनोद ने मशहूर एक्टर ओमपुरी, मशहूर लेखक कमलेश्वर के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम किया। 2002 में कुमार विनोद सहारा न्यूज(Sahara News) चैनल का हिस्सा बने। कुमार विनोद को यहां खास शो ‘दांव पेंच’ की जिम्मेदारी दी गई। ये कार्यक्रम लीगल मामलों से जुड़ा था। उसके बाद कुमार विनोद को चैनल के एक और खास शो ‘क्या सीन है’ की जिम्मेदारी दी गई।

सहारा न्यूज(SAHARA NEWS) में 5 साल काम करने के बाद कुमार विनोद बतौर सीनियर प्रोड्यूसर न्यूज 24 (News 24) की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। कुमार विनोद उस वक्त के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम जी की कोर टीम का हिस्सा थे। यहां पर कुमार विनोद न्यूज 24के खास शो 50 अनसुनी कहानियां प्रोड्यूस करते थे। कुमार विनोद ने इस शो के 55 एपिसोड भी तैयार किए थे। यह शो काफी हिट रहा। 6 साल तक यहां काम करने के बाद कुमार विनोद ने 2013 में आजतक(AAJ TAK) ज्वाइन कर लिया। कुमार विनोद को यहां स्पेशल असाइनमेंट की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यहां खास शो ‘कहानी’ को प्रोड्यूस किया और इस शो के 200 एपिसोड तैयार किए। बतौर सीनियर प्रोड्यूसर 6 सालों तक आजतक में काम करने के बाद कुमार विनोद इंडिया टीवी(INDIA TV) का हिस्सा बने। विनोद ने यहां एसोसिएट एडिटर ज्वाइन किया। विनोद को इंडिया टीवी के खास शो अनकही की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब ढाई साल तक काम करने के बाद कुमार विनोद ने न्यूज नेशन का दामन थाम लिया। बिहार के आरा से ताल्लुक रखने वाले कुमार विनोद की साहित्य में भी गहरी रूचि है। इनकी दूसरा कविता संग्रह ‘एकरंगा’ के नाम से प्रकाशित हुआ था। और एक खास बात कुमार विनोद को खेती किसानी का भी शौक है।

READ : Kumar VinodKhabri MediaBreaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,