Sawan 2024

Sawan 2024: सावन शुरू होने से पहले कर लें ये 4 काम..रहेंगे खुशहाल

Trending भक्ति
Spread the love

इस दिन से शुरू हो रहा है Sawan 2024, जल्द ही कर लें ये काम

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना सावन (Sawan 2024) का माना जाता है, सावन को ही श्रावण भी कहा जाता है। वैसे यह महीना तो बारिश का महीना होता है, जब चारो तरफ धरती पर हरियाली ही हरियाली दिखाई दे और चारों ओर प्रकृति का मनमोहक रूप देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। इसी श्रावण यानी सावन (Sawan) महीना भगवान भोले नाथ को भी बहुत प्रिय है। इस महीने में देवों के देव महादेव और उनकी अर्धांगिनी जगत जननी माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ मिलते हैं। सावन मास के हर सोमवार को सावन सोमवार (Monday) कहते हैं। सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करना और व्रत रखना भी शुभकारी माना गया है। सावन मास की पहली पूर्णिमा को भगवान शिव को जल से स्नान कराने का अपना अलग ही महत्व है। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ ऐसे काम आप अपने घर पर कर सकते हैं जिन्हें करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और हमें उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढे़ंः लैपटॉप को इस दिशा में रखिए..करियर ग्रोथ के साथ जीवन में आएगी खुशहाली

Pic Social Media

सावन से पहले कर लें घर की साफ सफाई

सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान शिव की पूजा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष का समय होता है। इस महीने में घर की सफाई करना न सिर्फ हमारे घर को स्वच्छ और शुद्ध करता है, बल्कि इससके आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव (Positive Change) भी आते हैं। सावन शुरू होने से पहले घर से सभी अनावश्यक सामान को घर से बाहर कर दें। टूटे-फूटे सामान, पुराने कपड़े और बेकार की चीजों घर से निकाल देना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मंदिर की भी करें सफाई

सावन के महीने में शिवजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। अपने घर के मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से पहले मंदिर की साफ- सफाई अवश्य कर लेनी चाहिए वर्ना आप भगवान भोलेनाथ की कृपा से वंचित रह सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में नेगेटिविटी फैलाती हैं ये चीजें..फौरन दूर करें

सावन शुरू होने से पहले हटाएं ये मूर्तियां

सावन के शुरू होने से पहले अपने घर में रखी किसी भी भगवान की खंडित या टूटी-फूटी मूर्ति को भी हटा देना चाहिए। ऐसी मूर्तियां घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मूर्तियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में शुभता और सकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता है, इसलिए खंडित मूर्ति जरूर हटाएं।

किचन से हटा दें ये सामान

सावन महीना को पवित्र महीना भी माना गया है। इसलिए सावन के पहले पहले अपने रसोई से प्याज और लहसुन हटा दें। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, लहसुन और प्याज को तामसिक आहार माना गया है। वहीं सावन का महीना पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस माह में तामसिक चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलते हैं और भगवान शिव भी क्रोधित हो सकते हैं।