'Satsang' of death in Hathras, UP

UP के हाथरस में मौत का ‘सत्संग’! जानिए क्यों मची भगदड़?

Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Hathras Stampede: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक भक्त घायल हैं। कई की हालत गंभीर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद हालात भयावह है। अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। यहां 95 लाशें पड़ी हैं। इसके अलावा एटा CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया- हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।
ये भी पढ़ेः Varanasi News: काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में सपा नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग..पत्नी समेत 3 को मारी गोली

CMO ने बताया कि टैंपो में लादकर शवों और घायलों को लाया गया। शवों के पंचनामे की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सत्संग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी।

हादसा हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है। हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। CM योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना के कारणों की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम गठित की गई है।

Pic Social Media

भगदड़ क्यों मची?

सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

सरकारी नौकरी छोड़ भोले बाबा ने प्रवचन शुरू किया

भोले बाबा का असली नाम नारायण साकार हरि है। वह सत्संग करते हैं। एटा की पटयाली तहसील के गांव बहादुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था। प्रवचन में दावा करते हैं- वे गुप्तचर ब्यूरो में नौकरी करते थे। भोले बाबा के अनुयायी पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में ज्यादा हैं।

बनाई गई जांच कमेटी

नारायण हरि का कनेक्शन सियासत से भी है। कुछ मौकों पर यूपी  कई बड़े नेताओं को उनके मंच पर देखा जा चुका है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है।

इस हादसे की जांच के लिए एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की एक कमेटी बनाई गई है। सीएम कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।