Noida-Delhi शुरू टेंशन..सरिता विहार फ्लाईओवर बंद

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से फ्लाईओवर का अगले 50 दिनों तक बंद हो जाना। ख़बर वाकई परेशान करने वाली है।आश्रम विस्तार और चिराग दिल्ली के बाद सरिता विहार फ्लाईओवर की एक लेन को मरम्मत कार्य के चलते आज से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में फरीदाबाद व अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत का कार्य चार चरणों में किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर की ओर जाने वाली दो लेन की मरम्मत की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 5 घंटे में मिली 5 लाख की अंगूठी..पढ़िए पूरी ख़बर

26 जुलाई तक चलेगा काम

तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाली दोनों लेन की मरम्मत होगी। पहला और दूसरा चरण सात जून से एक जुलाई तक तो वहीं, तीसरा और चौथा तरण दो जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। हर चरण में चार लेन के फ्लाईओवर की एक-एक लेन को बंद कर मरम्मत का काम किया जाएगा। वहीं, लोगों को परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: Dellhi-Noida-गाज़ियाबाद..खुशखबरी आ गई समझो

pic-social media

इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

  • मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्री सरिता विहार फ्लाईओवर के स्लिप रोड नंबर 13ए का प्रयोग कर मथुरा रोड जाएं और अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए रोड नंबर 13ए से यू टर्न लें।
  • मथुरा रोड पर आश्रम से नोएडा की ओर जाने वाले यात्री आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईवे का प्रयोग कर गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
pic-social media

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में फ्लाईओवर के आश्रम से बदरपुर की तरफ जाने वाले हिस्से की मरम्मत की जाएगी। वहीं तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम की तरफ जाने वाले कैरिज वे को रिपेयर किया जाएगा। मरम्मत के काम के दौरान फ्लाईओवर से वाहनों की आवाजाही बंद रहने के कारण लोगों को असुविधा हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे प्राइवेट गाड़ियों की जगह मेट्रो का इस्तेमाल करें या वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरें। खासकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जैसी जगहों पर जा रहे लोगों को एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर कमर्शल वाहनों के रूट को भी डायवर्ट किया जा सकता है।

नोएडा, कालिंदी कुंज, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद को जाने वाले मथुरा रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट होगा। इससे मथुरा रोड पर भी ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाएगी। ये फ्लाई ओवर अपोलो हॉस्पिटल की वजह से काफी बिजी रहता है। ऐसे में यहां कई ट्रैफिक अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहनों को परेशानी न हो।

अगर आप मथुरा रोड पर आश्रम से नोएडा की ओर आ रहे हैं, तो आप आश्रम चौक से DND फ्लाईवे का प्रयोग करें। इसके साथ ही अगर फरीदाबाद और बदरपुर से आश्रम की ओर आना है तो सरिता विहार फ्लाईओवर के स्लिप रोड से ओखिया एस्टेट मार्ग, क्राउन प्लाजा की ओर बाएं मुड़ें।

सरिता विहार फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक रहता है। इसे ध्यान में रखकर करीब दो दर्जन ट्रैफिक अधिकारियों और मार्शलों को भी मौके पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल स्लिप रोड का इस्तेमाल भी डायवर्ट किए ट्रैफिक को कम करने के लिए किया जाएगा।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-