Sant Prasad: Is Sant Prasad Rai going to make it big in Aaj Tak or somewhere else?

Sant Prasad: आजतक या फिर कुछ और बड़ा करने जा रहे हैं संत प्रसाद राय ?

TV
Spread the love

ABP News: बड़ी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। एबीपी नेटवर्क (ABP Network) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और संपादक रहे चुके संत प्रसाद राय (Sant Prasad Rai) के बारे में एक बार हलचल मचनी शुरू हो गई है। मीडिया के गलियारे में खबरें ये आ रही है कि संत प्रसाद बतौर Consulting Editor आजतक से जुड़ने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चर्चा ये भी गर्म है कि संत प्रसाद खुद का चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें संत प्रसाद राय ने सितंबर 2024 में ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब दो साल से ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एंड प्रॉडक्शन) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘एबीपी न्यूज’ से पहले संत प्रसाद राय ‘टीवी9’ (TV9 Network) में कार्यरत थे। यहां वह इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में मैनेजिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इससे पहले वह ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में कार्यरत थे। उन्होंने मई 2018 में ‘इंडिया टीवी’ में कार्यभार संभाला था। ‘इंडिया टीवी’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। इससे पहले वह जून 2015 से जुलाई 2017 तक भी यहां सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुके हैं। ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू करने से पहले वे जुलाई 2017 से अप्रैल 2018 तक ‘जी मीडिया’ में बतौर एडिटर (आउटपुट) अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जी न्यूज के साथ भी ये उनकी दूसरी पारी थी।

मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी संत प्रसाद को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से अधिक का अनुभव है। संत प्रसाद ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ से की थी। इसके बाद वे रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद से जुड़ गए और ‘ईटीवी यूपी’ में प्रड्यूसर/न्यूज एंकर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। यहां से बाय बोलकर संत प्रसाद ने  ‘सहारा समय’ का दामन थाम लिया।

करीब डेढ़ साल तक ‘सहारा समय’ से जुड़े रहने के बाद संत प्रसाद वर्ष 2004 में ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए और करीब नौ साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। ‘जी न्यूज’ में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर वह यहां प्राइम टाइम बुलेटिन और प्रोग्राम्स की जिम्मेदारी भी संभालते थे। वह ‘न्यूज24’ में आउटपुट हेड के रूप में भी काम कर चुके हैं। संत प्रसाद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। दमदार लेखनी और बेहतरीन आवाज, खबरों से खेलना, संत प्रसाद की सबसे बड़ी USP मानी जाती है।  

खबरी मीडिया की तरफ संत प्रसाद राय को नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।