नहीं रहे ‘सहाराश्री’..75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Life Sytle(English) TOP स्टोरी Trending दिल्ली NCR

Subrata Roy Sahara Passes Away: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का 75 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था.

मंगलवार देर शाम उन्होंने आंखिरी सांस ली. उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जिले यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा.  सुब्रत राय के निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर दुःख जताया है. 

सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वो देश में सहारा श्री के नाम से मशहूर थे। जनवरी महीने में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi