ग्रामीण जीवन सशक्त एवं समृद्ध हो रहा है- डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लगातार क्षेत्र की जनता से मिलने और उनकी समस्या जानने के लिए गांव चलो अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत सांसद डॉक्टर महेश शर्मा हर दिन गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के गांवो में पहुंच रहे हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) के इस अभियान से एक तरफ जहां लोगों को अपनी समस्या सांसद तक पहुंचानें में आसानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की समस्याओं का निदान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा तुरंत करा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः जनता बोल रही है अबकी बार 400 पार- डॉ. महेश शर्मा
गांव चलो अभियान के ही क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) अपने संसदीय क्षेत्र के दादरी विधानसभा स्थित ग्राम सभा मंगरौली एवं छपरौली पहुंचे और वहां के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस कार्यक्रम दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, MLC सचिदानंद शर्मा और साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) संसदीय क्षेत्र के दादरी विधानसभा स्थित ग्राम सभा दल्लुपुरा एवं याक़ूतपुर-1 पहुंचे और दादरी विधायक तेजपाल नागर और पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया व उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन सशक्त एवं समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता एक बार पुनः केंद्र में कमल खिलाने का मन बना लिया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

गांव चलो अभियान के क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के दादरी विधानसभा स्थित ग्राम सभा झट्टा, गुलावली एवं मोहियापुर पहुंचे और दादरी विधायक तेजपाल नागर की उपस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। साथ ही डॉक्टर शर्मा ने डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना के बारे में जानकारी दी। सांसद महेश शर्मा ने ग्राम सभा के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एक बार पुनः केंद्र में कमल खिलाने की अपील की।