Supertech Ev1 में लिफ्ट को लेकर आर-पार के मोड में रेजिडेंट्स

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी है सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1)..शान-शौकत..लाव-लश्कर में तमाम सोसायटी को मात देती है। बढ़िया सोसायटी..सही लोकेशन..लेकिन एक चीज जो यहां रहने वाले रेजिडेंट्स को परेशान करती है वो है लिफ्ट की समस्या।

50 से ज्यादा टावर..8 हजार से ज्यादा फ्लैट और 7 हजार फैमिली यहां रहती है। आपको बता दें आधे से ज्यादा टावरों में लिफ्ट अभी तक नहीं है। जिसमें है उसमें तीसरी लिफ्ट नहीं लगी है। दो लिफ्ट है तो उसमें एक लिफ्ट करीब-करीब ख़राब ही रहती है। और तो और..4 फ्लैट टावर वाले भी वही दो लिफ्ट और 12 टावर वाले फ्लैट में वही 2 लिफ्ट..रेजिडेंट्स पूछ रहे हैं ये ऐसा भेदभाव क्यों? क्योंकि ज़रा सोचिए जिन टावरों में 2 लिफ्ट लगी है..गलती से भी उसमें एक लिफ्ट खराब हो जाए तो स्कूल जाने वालों का स्कूल..जॉब जाने वालों की कैब..अस्पताल जाने वालों की गाड़ी नहीं छूटेगी तो क्या ..

कुछ दिन पहले ही सुपरटेक इकवोविलेज-1 टावर B14 के निवासियों ने जब IRP हितेश गोयल को चिट्ठी लिखी तो उन्होंने आने वाले 4 महीने में टावर में तीसरी लिफ्ट लगवाने का वादा किया है। यहां बात सिर्फ एक टावर की नहीं है। बल्कि पूरी सोसायटी की है।

READ: khabrimedia, Top news-Latest News- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi