Republic Bharat: अर्नब गोस्वामी के हिंदी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक 9PM टीम – ये भारत की बात है, ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। अगर उसमें से कोई एकाध बचा होगा तो नहीं कह सकते। इस्तीफा देने वालों में 3 प्रोड्यूसर, 1 ग्राफिक प्रोड्यूसर, 1 डिजायनर, 1 प्रोडक्शन से जुड़ी पत्रकार शामिल है।
ये भी पढ़ें: TRP News: आ गई TRP, देखिए कौन सा हिंदी न्यूज़ चैनल किस पर भारी ?

ये सभी सीनियर एंकर सुहेल के साथ एनडीटीवी जा रहे हैं जहां ये 9PM टीम का हिस्सा होंगे। इसके पहले भी रिपब्लिक भारत से भागमभाग जारी है। एक दिन पहले ही इनपुट हेड अमित चौधरी ने चैनल को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके अलावा पिछले 3 महीने में इस्तीफा देने वालों में आउटपुट से रवि चंद, शैलेन्द्र गिरी, बैद्यनाथ झा, मयंक, रवि, अक्षत, वत्सल, ट्विंकल, एंकर सुमित चौधरी, श्वेता त्रिपाठी, पुनीता सिंह, मीनाक्षी, प्रगति और रितु जबकि इनपुट से हिमांशु, पीसीआर से डायरेक्टर अनिल, अंकित, साउंड से अशोक शामिल हैं। ख़बर ये भी है कि आने वाले समय में रिपब्लिक भारत से और भी विकेट गिर सकते हैं।
