jobs in mid day

मिडे डे में सीनियर से लेकर जूनियर तक की भर्ती..ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए अच्छी ख़बर..‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ की सहायक कंपनी ‘मिड डे’ (mid day) में पत्रकारों के लिए कई पदों पर वैकेंसी है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें: Live Times हिंदी न्यूज़ चैनल में एंकर्स से लेकर प्रोड्यूसर्स की भर्ती

इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां न्यूज डेस्क पर सीनियर चीफ सब एडिटर, चीफ सब एडिटर, डिजिटल सब एडिटर (एंटरटेनमेंट), डिजिटल सब एडिटर (फीचर्स) औऱ सोशल मीडिया मैनेजर के पद पर वैकेंसी है।

सीनियर चीफ सब एडिटर पद पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदकों के पास पांच से सात साल का अनुभव होना चाहिए। चीफ सब एडिटर के लिए तीन से चार साल और डिजिटल सब एडिटर (एंटरटेनमेंट) व डिजिटल सब एडिटर (फीचर्स) के लिए एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया मैनेजर पद पर नौकरी के इच्छुक आवेदकों के पास चार से छह साल का अनुभव होना चाहिए।

इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक पत्रकार अपना अपडेटेज रिज्युमे [email protected] और [email protected] पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।