7 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Evil Eye: बुरी नजर लगने के ये हैं संकेत, ऐसा अनुभव होता है तो तुरंत करें ये उपाय

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आपका कोई रुका काम बनने की संभावना है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुख का समाचार मिल सकता है। रात का समय परिवार के लोगों के साथ खुशी में बीतेगा। आपके लिए ग्रहों की स्थिति काफी अनुकूल होगी। आपको आज लाभ होगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके जीवन में कड़वाहट मिठास में बदल जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में निसंकोच रूप से आगे बढ़ें। नए रिश्तों पर  आपका पूरा जोर रहेगा। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। यदि आपने कोई निवेश किया था, तो आपको लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा होने के प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे, तो वह  हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने से आपका नुकसान हो सकता है। आपकी प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और आपकी संतान को शिक्षा किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी और बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। कारोबार में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। आपके कुछ शत्रु आपकी पीठ पीछे आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। आपको अपने बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह पूरी होती दिख रही हैं। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आमदनी में वृद्धि होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

 कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखनी होगी। भौतिक संसाधनों पर आपका पूरा ध्यान रखेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाएं। अपने आय के कुछ हिस्से में से बचत भी करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी तर्क व वितर्क में पड़ने से दूर रहना होगा। आपकी कुछ पुरानी यादें मित्रों के साथ मिलकर ताजा करेंगे। आप अपने रहन-सहन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर में आप कुछ नई सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीददारी भी कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए सम्‍मान में वृद्धि का दिन है और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से आपको सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आपको पास और दूर की यात्रा का पर जाने की वजह मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपको कोई भी काम बहुत सूझबूझ कर करना होगा। इसके अलावा आपको बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग और सम्‍मान मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) आज आपको जल्दबाजी और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। अत्यधिक तले भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में आने कि संभावना है। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी, नहीं तो  आपका कोई नुकसान करा सकता हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) आज आपको दांपत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर कर पाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। अपने करीबियों के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यापार में  आपको रुचि दिखानी होगी, तभी आप उसे आगे ले जा सकेंगे। मित्रों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। किसी मकान, दुकान आदि को खरीदने की आप योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को बड़ी ही विनम्रता से कहना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका मन  भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। परंपरागत कार्यों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में तेजी आएगी। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-07 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 07 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)