24 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

हिंदू धर्म में होली का पर्व प्रमुख माना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण के साथ भद्रा का साया रहेगा। पंचांग के अनुसार, 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 से भद्रा की शुरुआत होगी। इसका समापन रात्रि 11 बजकर 13 मिनट पर होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11 बजकर 14 मिनट से लेकर देर रात्रि को 12 बजकर 20 मिनट तक है।

होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु (विष्णु जी पूजा) के नरसिंह अवतार की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। क्योंकि इस दिन श्रीहरि ने अपने भक्त की जान बचाई थी और उनकी कृपा से होलिका स्वयं ही जलकर भस्म हो गई। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान विष्णु (विष्णु जी मंत्र) की पूजा-अर्चना करता है, श्रीहरि उनकी हमेशा रक्षा करते हैं।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Holika Dahan 2024: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि और महत्व जानिए

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी संस्था से जुड़कर अपनी एक अलग जगह बनाएंगे। धार्मिक कार्यों पर भी आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप किसी काम को लेकर अत्यधिक तनाव ना लें नहीं तो इससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित लम्बे सम्स्य चल रहे मामले से राहत मिलेगी। 

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के लोगों के लिए आज फायदे का दिन है और आज आपका ध्‍यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा और आज आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होगा और आपको हर कार्य में लाभ होगा। कार्यालय में भी आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए नौकरी में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण किसी बात के लिए जिद कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। व्यापार में आपको अपनी मर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अत्यधिक मात्रा में शेयर मार्केट में धन लगाना अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह  मशवरा अवश्य करे। यदि आपने कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है और उसमें आपको लाभ होगा। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा।  आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। कई काम एक साथ आने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। पिताजी यदि आपको कोई सलाह दें तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा।  अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम को काफी समझदारी से करने का है। आज आपसी बातचीत में काफी संयम रखें तो आपको फायदा होगा। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति और बेहतर होगी और काम धंधा अच्‍छा चलेगा।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सरकारी काम में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके धन प्राप्ति के मार्ग भी सुगम रहेंगे,जिससे आप चैन की सांस लेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर किसी हवन, कथा, जागरण, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। माताजी से आपका किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आपको  किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जो आपको खुशी दगी।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है। आज साझे में किया गया काम आपके लिए फायदा पहुंचाने वाला होगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन आप सभी को पूरा कर लेंगे।

ये भी पढ़ेंः Holi 2024: होली के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, सदैव बरसेगी कृपा

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके बॉस को आपकी  कोई बात बुरी लग सकती है। आप शारीरिक समस्याओं को लेकर ढील ना दें और अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना लाएं। आप व्यवसायिक योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे,तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपने किसी प्रॉपर्टी में यदि पहले निवेश किया था तो उससे  आपको नुकसान होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

कुंभ राशि (Aquarius) आज आप नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपनी संपत्ति संबंधित मामलों में अपने भाइयों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। फिर भी वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से  आपको छुटकारा मिलेगा और आपके आसपास यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे बातचीत के जरिए सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे। अगर आप खर्चों को लेकर परेशान हैं तो बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। आपका बच्चा आपसे कुछ मांग कर सकता है। अगर आपके काम में कुछ रुकावट आ रही थी तो वे भी आज दूर हो जाएगी। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको तालमेल बनाए रखना होगा, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-24 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 24 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)