20 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः बुध पूर्णिमा से चमकने वाली है इन 4 राशि वालों की क़िस्मत!

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी और आपको लाभ होगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे और आपको हर मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके पुरूषार्थ और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात का समय आनंद में बीतेगा। आज आपको किसी राजनीतिक समारोह में भाग लेने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा।

वृष राशि (Tauras)   आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको यदि काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा और आज आप कारोबार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। किसी का पुराना उधार चुका पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने के योग हैं। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है। आज नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क राशि (Cancer)  आज योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढाएं। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज आपका दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। पहला दिन यात्रा में बीतेगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय रुका धन मिलने से आपको लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने मन से आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आज किसी छोटी बात पर नोक झोंक हो सकती है। आसपास में हो रहे विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज किसी नई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए उसमें भी ना बरतें।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं। आपको विजय प्राप्त होगी। शाम से लेकर रात का समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में भाग लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि दिखेगी। आप किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को  कोई बड़ा प्रॉफिट हाथ लग सकता है।  कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा। आज आपको किसी म‍हान व्यक्ति से लाभ होगा। आज अकस्मात् किसी महान अधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खानपान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। कहीं पास और दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना रखें ये मूर्ति

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाईचारे की भावना को बल मिलेगा। आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यों में आप पूरी सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है।  आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आप अपने पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे। हर प्रकार के झंझट से आप दूर रहें। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। आज आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको लाभ होगा और आपको कारोबार में फंसी पेमेंट प्राप्‍त होगी। शाम को किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको अपने मन की किसी इच्छा को लेकर आपके पिताजी से बातचीत करनी होगी, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। आप परिवार के बड़ों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको अपने घर में कुछ बदलाव करने का मन करेगा, जिससे आपका घर और खूबसूरत लगेगा। आपकी वाणी व व्यवहार से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से झूठ नहीं बोलनी है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)