18 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः घर में अक्सर रहता है तनाव..ये वास्तु टिप्स अपनाकर देखें

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज किसी मुकदमे या फिर किसी से वाद विवाद या बहस में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करते चलें तो आपका कोई नुकसान नहीं होगा। आप हर काम को अपने तरीके से पूरा कर पाएंगे।

वृष राशि (Tauras)   आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार में किसी छोटे-मोटे जश्न का आयोजन कर सकते हैं। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे जिसमें कुछ उलझन तो आएंगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।  आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके मन में आत्‍मविश्‍वास रहेगा और योजनाएं पूर्ण होंगी। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल होंगे। ऑफिस में आपके बॉस आपकी बातों से प्रसन्‍न होंगे। परिवार के लोगों के साथ शुभ दिन बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ समय अपनी संतान को भी देना होगा ताकि उनके मन में कोई बात ना रहे। कुछ नए लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक जीवन में चल रहे संघर्षों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शानदार रहेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद आपको करनी पड़ सकती है। आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकालने में आप सफल होंगे। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)   आज नए संपर्कों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। काम में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको उन्हें डॉक्टर को दिखाएं। आप किसी से धन उधार ना लें। आपको सरकारी काम में समस्या आ सकती है।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी को चुकाने में कामयाब होंगे। आपको कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम की न हों। आज आपके अपने आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी मेहनत से आप एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिस कारण आपकी कुछ योजनाओं से आपको समस्या तो होगी, लेकिन बाद में आपको उससे अच्छा धन मिलने की संभावना है। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अपने सहयोगियों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर से कुछ पुराने फर्नीचर को हटाकर नए की खरीदारी कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत बिजी रहेगा। आपको अपने रोजाना के काम के साथ ही कुछ और काम भी करने पड़ सकते हैं। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है और आपसे मदद मांग सकता है। ऐसा करने से पहले अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नहीं आएगी ग़रीबी..बस करने होंगे ये उपाय

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके  जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको  अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिस कारण आपका मनोबल और बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। आपको अपने ही अनुभवों से सीखने की जरूरत है। किसी की बातों पर बिना वजह के भरोसा न करें और अपने काम पर फोकस करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप अपने कामों को कल पर टाल सकते हैं। आपको अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने के कारण समस्या हो सकती है। आप अपनी डाइट मे तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी आपकी कोई मनपसंद चीज आपके लिए लेकर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मेहनत तो करनी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरे काम पर भी ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरा फोकस बनाएंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों के यहां घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)