18 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: नहीं चल रहा दुकान का प्रतिष्ठान तो इन 4 वास्तु दोषों का खासतौर पर रखें ध्यान

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कहीं पर धन का निवेश करने पर लाभ होगा। शाम के समय कुछ गेस्ट और पारिवारिक मित्र पड़ोसी आपके घर का रुख कर सकते हैं और ऐसा करने से आपका काम बढ़ जाएगा। आप अध्ययन मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं परन्तु काफी समय से आपका यह कार्यक्रम हो नहीं पा रहा है।

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके लिए आज का दिन भाग्‍यशाली होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके सामाजिक दायरे में विस्‍तार होगा और आपकी पहचान काफी बढ़ेगी। आपको पैसों के मामले में आज कोई भी फैसला काफी सोचकर लेना चाहिए।

 मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा और आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज अनेक प्रकार के कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। आमतौर पर आपकी नींद ही पूरी नहीं हो पाती है, इसलिए आज आपको तनाव हो सकता है। आज आपको बिजनस पार्टी में जाने से लाभ होगा।

कर्क राशि(Cancer)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक विषय में आप पूरी रुचि रखें। अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन उनके कहने में आकर कोई निवेश न करें। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और जरूरी कामों पर फोकस बनाए रखें। परिजनों से नजदीकियां बढे़गी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हे सावधान देने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाईम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आज आप अपने सभी कार्य आज समय से पूरे कर लेंगे। आप अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग भी प्राप्‍त होगा और परिवार के लोगों से हर संभव मदद मिलेगी। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धन लाभ होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

तुला राशि (Libra) –  आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को आप किसी नए कोर्स मे दाखिला दिला सकते हैं, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आप उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में किये गये काम से आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और आज आपका मन अशांत और परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप सभी के साथ सम्मान बनाए रखें और अपनी योजनाओं पर पूरी आंख व कान खुले रखें। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या सकती है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) 

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बारे में सोच सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम को आपको किसी काम से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको विभिन्न मोर्चों पर सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आप किसी पार्टनर की गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। यदि आपको किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको अपने किसी प्रियजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके करीबी आपके किसी काम में भी हाथ डाल सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाये, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।  

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी में यदि किसी काम को किया, तो उसमें आपको पछतावा हो सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनकी कोई चुगली लगा सकते हैं। आप मेहनत में कोई कसर ना छोड़े। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी काम में आ रही समस्याओं में ढील नहीं देनी है, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप समय रहते पूरा करें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-18 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 18 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)