brand new show of india news ye jo zindagi hai

India News पर राणा यशवंत का ब्रैंड न्यू शो..ये जो जिंदगी है..

TV
Spread the love

India News: अपने शो को लेकर बेहद संजीदा, कुछ अलग हटकर करने की चाह, राणा यशवंत (RANA Yashwant) की सबसे बड़ी USP मानी जाती है। ITV नेटवर्क के एडिटर इन चीफ राणा यशवंत..कल यानि रविवार 17 नवंबर से एक ब्रैंड न्यू शो लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम है ये जो ज़िंदगी है। इंडिया न्यूज़ के एडिटर इन चीफ राणा यशवंत के इस शो के पहले एपिसोड के मेहमान हैं, हिंदी के प्रतिभाशाली उपन्यासकार और कवि – नीलोत्पल मृणाल.. नीलोत्पल अपने गमछे की की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

नीलोत्पल उस समय चर्चा में ज्यादा आ गए जब दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में उन्हें जाने से इसीलिए रोक दिया गया, क्योंकि उनके कंधे पर गमछा था। ये जो जिंदगी है का पहला एपिसोड रविवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। नीलोत्पल ने इस एपिसोड में कनॉट के गमछे वाली घटना के साथ जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारे में खुलकर बात की। भोजपुरी गाना भी सुनाया। इसके अलावा ⁠अगले हफ़्ते इंडिया न्यूज़(India News) एक और साप्ताहिक शो ‘शब्दोत्सव’ लांच होगा. जिसके पहले मेहमान उर्दू के मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी होंगे.

इंडिया न्यूज पर राणा यशवंत के कई चुनिंदा शोज दर्शकों की पसंद बन गए हैं। जिसमें –

अर्धसत्य – सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे

– ⁠जाग सके तो जाग – आचार्य प्रशांत के साथ शनिवार रात 8 बजे

– ⁠बातों बातों में – रविवार रात 8 बजे पॉडकास्ट प्रमुख हैं।

राणा यशवंत के मुताबिक ख़बरों की दुनिया में इंडिया न्यूज़ नए प्रयोग कर रहा है. रविवार से शुरू होने जा रहा साप्ताहिक शो ‘ ये जो ज़िंदगी है’एकरसता और शोर-शराबे से भरे माहौल में यह शो – नयापन,ताज़गी और सार्थकता भरेगा.. समय नोट कर लीजिए, रविवार रात 10 बजे इंडिया न्यूज़ पर.