Rajasthan: भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, प्रदेश में जल सकंट होगा खत्म, होने जा रहा है यह काम
Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता कि राजस्थान के पेयजल संकट को खत्म करने के लिए भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Naib Saini) के साथ अहम बैठक की। इस मीटिंग में यमुना नदी के पानी को लेकर बडे़ फैसले भी लिए गए। यमुना जल समझौते (Yamuna Water Agreement) को क्रियान्वयन के लिए राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह टास्क फोर्स समझौते की डीपीआर बनाएगी। इस के बाद यमुना के पानी को राजस्थान तक लाने का रास्ता खुल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: उदयपुर में होगा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह, CM भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश
ईआरसीपी-पीकेसी के बाद एक और बड़ा कदम
आपको बता दें कि यमुना के पानी को लेकर हरियाणा से काफी समय से विवाद चल रहा था। राजस्थान लगातार पर्याप्त पानी की मांग करता रहा है। यमुना के पानी से राजस्थान शेखावाटी के बड़े क्षेत्र में पानी सप्लाई की डिमांड बहुत समय से रही है। समय-समय पर सरकारी स्तर पर प्रयास भी हुए लेकिन अब ये प्रयास सफल होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व में प्रदेश सरकार ने ईआरसीपी के साथ मध्य प्रदेश के साथ समझौता किया। पार्वती कालीसिंध और चंबल को ईआरसीपी (ERCP) में जोड़ा गया। दोनों राज्यों की परियोजनाओं को जोड़कर एक बड़ी परियोजना तैयार की गई जिसे केंद्र ने तत्काल मंजूरी दे दी। पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री मोदी जयपुर दौरे पर आए तब उन्होंने ईआरसीपी पीकेसी परियोजना का शिलान्यास भी किया था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किसी भी प्रदेश में पानी की कमी नहीं होने देंगे – पाटिल
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह की बैठक हुई। इस बैठक में यमुना जल समझौते को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद पाटिल ने कहा कि जिस तरह जल जीवन मिशन और नदियों को जोड़ने का कार्य चल रहा है। उससे राजस्थान सहित किसी भी राज्यों में पानी की कमी नहीं होने देंगे।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, इन्वेस्टमेंट समिट MoU की हर महीने हो समीक्षा बैठक
सीएम ने जताया आभार
राजस्थान और हरियाणा दोनों राज्यों की ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाए जाने के फैसले पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है। सीएम शर्मा ने कहा कि बैठक में यमुना जल समझौते के परिप्रेक्ष्य में जल संसाधनों के समुचित वितरण, अंतरराज्यीय जल समझौतों के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जो टास्क फोर्स बनाई जाएगी, वह जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर सरकार को सौंप देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर यमुना जल समझौता राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पर्याप्त जल उपलब्धता की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इस क्षेत्र में जल की समस्या के स्थाई समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

