Rajasthan

Rajasthan: सामाजिक न्याय के लिए डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं का अनुसरण जरूरी: Dr. Premchand Bairwa

राजनीति राजस्थान
Spread the love

डॉ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर सम्मान अभियान संगोष्ठी में हुए शामिल

New Delhi: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा (Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa) ने शुक्रवार को नई दिल्ली के दक्षिणपुरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में मनाये जा रहे सम्मान समारोह पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई। बता दें कि जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं के माध्यम से ही हम सामाजिक न्याय की स्थापना कर सकते हैं उसके लिए हमें डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं को सकारात्मक रूप से जीवन में उतारना बहुत जरूरी है।

Pic Social Media

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हमारी सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने के लिए उनके पंचतीर्थ की स्थापना की तथा जन-जन तक डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं को पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए एमओयू की अब श्रेणीवार होगी समीक्षा

उन्होंने कहा कि दलित और आदिवासी समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए तथा उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लायक बनाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो-जो शिक्षाएं दी उनका अनुसरण करने के लिए हमारे समाज को मजबूत बनाकर आगे आना पड़ेगा तथा बाबा साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: एक मुश्त समाधान योजना, 2025 का एक मई से शुरू होगा प्रथम चरण

नई दिल्ली की दक्षिणपुरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद ने कहा कि हम जिस जगह पर समाज में अपनी भूमिका निभा रहे हैं उसका संपूर्ण श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को जाता है इसलिए मैं आप सबसे अपील करता हूं की डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारे और आगे बढ़ने का प्रयास करें तभी जाकर हम समाज में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहे।