शनि जयंती के दिन लगाएं घोड़े की नाल..शनिदेव आपसे जरूर खुश होंगे

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: अगर आप भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि इस साल 6 जून को शनि जयंती (Saturn Jayanti) मनाया जाएगा। शनि जयंती शनिदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन आप पूजा पाठ और कुछ जरूरी उपाय कर शनिदेव की कृपा पा सकते हैं। वास्तु दोष (vastu Defect) से छुटकारा पाने के लिए घर के मेन गेट पर घोड़े की नाल (Horseshoe) लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता यह भी है कि इससे नेगेटिविटी खत्म होती है। करियर में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में घड़ी लगाने की सही दिशा देख लीजिए..जिंदगी खुशहाल होगी

Pic Social media

आपको बता दें कि घोड़े की नाल (Horseshoe) लोहे की बनी होती है। यह घोड़े के तलवे में बांधी जाती है, जिससे वे आसानी से दौड़ सकें। घोड़े की नाल दो आकार की होती है। पहला यू-शेप और दूसरा रिवर्स यू-शेप । वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर के मेनगेट पर घोड़े की नाल लगाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और साथ ही परिवार के सदस्यों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। ऐसे में आप भी शनि जयंती के मौके पर यानी 6 जून 2024 को घर में घोड़े की नाल लगा सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं कि घोड़े की नाल लगाने के क्या हैं वास्तु के नियम।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता..बेडरूम के लिए अपनाए ये वस्तु टिप्स

किस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल

आपको बता दें कि घर के उत्तर या पूर्व दिशा में काले घोड़े की नाल लगाना शुभकारी माना जाता है। इससे धन,सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वास्तु के मुताबिक, अगर मेनगेट दक्षिण या पूर्व दिशा में हो तो फिर घोड़े की नाल उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए घोड़े के दाहिने पैरे की नाल को घर के मुख्यद्वार पर लटका सकते हैं। मान्यता है इससे धन की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
वास्तु के मुताबिक, शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए एक कटोरी सरसों के तेल में काले घोड़े की -नाल डालकर शमी के पेड़ के नीचे गाड़ दें। इसको लेकर मान्यता यह है कि ऐसा करने से शनि की महादशा से राहत मिलती है।
घर और ऑफिस में यू शेप वाले घोड़े की नाल लगाना बहुत शुभ होता है।

क्या है घोड़े की नाल लगाने के फायदे

शनि देव को लोहे की धातु बहुत प्रिय है। घोड़े की नाल लोहे से बनी होती है और काला रंग शनिदेव का प्रिय रंग है। माना जाता है कि काले घोड़े की नाल लगाने से शनिदेव परिवार के सदस्यों पर मेहरबान रहते हैं।
काले घोड़े की नाल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मान्यता यह भी है कि काले घोड़े की नाल लगाने से धन, सुख-सौभाग्य बढ़ता है और घर में बरकत आती है।
माना जाता है कि घर में काले घोड़े की नाल स्थापित करने नकारात्मक ऊर्जा और जादू-टोने से मुक्ति मिलती है।