पंजाब की मान सरकार ने शुरू किया मंथन, मॉनसून से पहले की तैयारियों पर अहम मीटिंग

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने मंथन शुरू किया। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 संपन्न होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) एक के बाद एक बैठक कर रहे हैं। सीएम मान ने आगामी मॉनसून सीजन (Monsoon Season) की तैयारियों पर ध्‍यान केंद्रित करने का आदेश दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेः Punjab में JEE, NEET और CLAT की तैयारी कर रहे छात्रों को AAP सरकार का तोहफा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिकारियों को बाढ़ की रोकथाम के लिए तैयारियों का आकलन किया और मानसून से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए राज्य की पूरी तैयारी के बारे में चर्चा की।

कई कार्य मॉनसून से पहले पूरा होने की उम्मीद

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा (Anurag Verma) ने बताया कि कई कार्य चल रहे हैं, जिनके मॉनसून (Monsoon) से पहले पूरा होने की उम्मीद है। पहली बार जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 75 करोड़ रुपये की लागत वाली 65 परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य राज्य में बाढ़ की रोकथाम के उपायों को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ेः पंजाब में 289 उम्मीदवारों की जमानत जब्त.. AAP का एक भी नहीं

129 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तैयार

इसके साथ ही मनरेगा (Manrega) के तहत और उसके सहयोग से करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाली 716 परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। विभागीय मशीनरी करीब 15 करोड़ रुपये की लागत वाली 129 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तैयार है।