Punjab

Punjab: CM Maan ने अपने OSD को क्यों हटाया? वजह साफ नहीं….

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Maan ने सोमवार को अपने OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है।

Punjab News: पंजाब के सीएम मान (CM Maan) ने सोमवार को अपने ओएसडी ओंकार सिंह (OSD Omkar Singh) को भी हटा दिया है। यह बड़ा अहम पद माना जाता है। क्योंकि वह ही सीएम ऑफिस (CM Office) के सारे काम काज संभालते है। साथ ही जरूरी मुद्दों पर सीएम को सलाह भी देते हैं। बता दें कि ओंकार सिंह को अगस्त 2022 को ओएसडी पद पर नियुक्ति दी गई थी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: धान की कटाई से पहले प्रशासन अलर्ट, पराली जलाने की घटनाओं पर लगेगी रोक, गांवों में तैनात किए जाएंगे अफसर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि ओंकार सिंह (Omkar Singh) मूलरूप से संगरूर के रहने वाले है। वहीं, उन्हें सीएम भगवंत मान सिंह का खास माना जाता है। वहीं, पहले भी कई पदों पर काम पर चुके है। ओंकार सिंह सीएम भगवंत मान के धुरी विधानसभा क्षेत्र और मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की राजनीतिक गतिविधियों की देखरेख करते रहे हैं। इसलिए उन्हें सीएम भगवंत मान का बेहद करीबी माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) लंबे अरसे से उनके कामकाज में लापरवाही से नाराज चल रहे थे। यहां तक की ओएसडी की जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी कई बार खामियां सामने आने पर सीएम ने उन्हें चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी एक फाइल के मामले में की गई है। यह फाइल सीएम की टॉप असाइनमेंट में शामिल थी, जिस पर ओएसडी की लापरवाही उनके लिए भारी पड़ गई।

ये भी पढ़ेः Punjab: सभी धर्मों को ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का मिल रहा लाभ, अब तक इतने हजार लोग कर चुके मुफ्त यात्रा

बता दें कि इससे पहले 18 नवंबर 2023 को सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) के ओएसडी जनसंपर्क ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह एक साल तक इस पद पर रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य कारण बताया था। मंजीत सिंह सिद्धू मान के पुराने दोस्त थे। वह भी 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नौकरी छोड़कर पार्टी से जुड़े थे।