Punjab

Punjab: नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा साथ दें, CM भगवंत मान ने जनता से की अपील

पंजाब राजनीति
Spread the love

सीएम मान ने कहा- नशा पंजाब के माथे पर कलंक, मिलकर मिटाएं

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में चल रही मुहिम को जन आंदोलन (People’s Movement) का रूप देने की अपील की है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि सरकार इस समय पंजाब (Punjab) की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई लड़ रही है, और इसमें हर नागरिक का सहयोग बेहद जरूरी है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि प्रदेश से नशे और भ्रष्टाचार का समूल नाश करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, लेकिन इस अभियान को सफल तभी बनाया जा सकता है जब इसे जनता का पूरा समर्थन प्राप्त हो। यह बयान उन्होंने अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान दिया।

नशे के खिलाफ जन आंदोलन की जरूरत

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही जंग को केवल सरकारी प्रयासों से नहीं जीता जा सकता, बल्कि इसे एक जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने इसे हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य बताया और कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल वर्तमान की नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की लड़ाई है, जिसे सभी को मिलकर लड़ना होगा।

नशा पंजाब के माथे पर कलंक

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि नशे की लानत आज पंजाब के माथे पर एक कलंक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस अभिशाप को मिटाने में सरकार ने रणनीतिक तौर पर पिछले दो वर्षों में बड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में नशे की आपूर्ति लाइन को तोड़ दिया गया है, कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला गया है, और उनकी संपत्तियों को जब्त कर नष्ट भी किया गया है। साथ ही, नशा पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

पंजाब के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष पंजाब के अहम मुद्दों जैसे पानी, यमुना सतलुज लिंक (वाईएसएल), भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बीबीएमबी) की अतिरिक्त लागत और चंडीगढ़ से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के तीन करोड़ लोगों के हक की आवाज हैं और यह उनका नैतिक दायित्व है कि वे हर मंच पर पंजाब के हितों की बात मजबूती से रखें।