पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत शताब्दी और अमृतसर साहिब की 450वीं स्थापना शताब्दी पूरी श्रद्धा और सम्मान से मनाएगी – संधवां
गुरु तेग बहादुर साहिब की अद्वितीय शहादत का संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाया जाएगा – स्पीकर संधवां
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज पटियाला में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा मनाई जा रही शताब्दियों को श्रद्धा व सम्मान से मनाने हेतु संगत से सुझाव लेने की मुहिम की शुरुआत अरदास करके की।
ये भी पढ़ें: Punjab News: राज्य की सड़कों का होगा कायाकल्प: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

इस मौके पर सिख विद्वानों और संगत के साथ बैठक करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि नौवें पातशाह गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत शताब्दी और श्री अमृतसर साहिब की 450वीं स्थापना शताब्दी को पंजाब सरकार पूरी श्रद्धा, सम्मान और प्रेम भावना से मनाएगी।
कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि आज उन्होंने उस पवित्र धरती पर अरदास की है जहाँ से गुरु तेग बहादुर साहिब उस अत्याचारी और हत्यारे के खिलाफ किसी और धर्म की आस्था की रक्षा हेतु अपनी अद्वितीय शहादत देने के लिए गए थे, ताकि यह शताब्दियां बड़े स्तर पर मनाई जा सकें।
स्पीकर संधवां ने कहा कि जहाँ एक ओर पहले पातशाह गुरु नानक देव जी ने जनेऊ पहनने से इनकार कर दिया था, वहीं नौवें नानक गुरु तेग बहादुर साहिब ने उसी जनेऊ और तिलक की रक्षा के लिए अपना शीश तक कुर्बान कर दिया। यह इंसाफ और इंसानियत की बात थी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के इसी महान और इंसानियत के संदेश को दुनिया के कोने-कोने और हर घर तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार विशेष प्रयास करते हुए यह शताब्दियां मनाएगी। इसीलिए नानक नाम लेवा संपूर्ण सिख संगत, पंजाबियों और हमारे विद्वानों से आज सुझाव लेने की यह मुहिम गुरुघर में अरदास कर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की है कि वह अपनी मेहर करें और ये शताब्दियां सच्ची और पवित्र भावना से, बहुत भव्य तरीके से और राजनीति से ऊपर उठकर मनाई जा सकें।
ये भी पढ़ें: Punjab: गुरुओं की विरासत को आगे बढ़ाना केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारा सम्मान है: स्पीकर कुलतार संधवां

इस दौरान एक बैठक में पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सिख विद्वान प्रो. परमवीर सिंह ने अपनी तीन पुस्तकें स्पीकर को भेंट कीं और अपने सुझाव दिए। गुरमत कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरजीत सिंह और अन्य संगत ने भी स्पीकर को सुझाव दिए। इस मौके पर विधायक गुरलाल घनौर और बीबा नरिंदर कौर भराज भी उपस्थित थे।
पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में पहुँचे पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी और श्री अमृतसर साहिब की 450वीं स्थापना शताब्दी को पंजाब सरकार द्वारा मनाने हेतु सुझाव लेने की शुरुआत के मौके पर अरदास की। उनके साथ विधायक गुरलाल घनौर, नरिंदर कौर भराज और वरिष्ठ विद्वान प्रो. परमवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।
