Punjab

Punjab: शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब देशभर में अग्रणी

पंजाब
Spread the love

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पछाड़कर केंद्र सरकार के इंडेक्स में पंजाब बना नंबर-1

महत्वपूर्ण उपलब्धि पंजाब सरकार की नागरिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल करने की वचनबद्धता का प्रमाण: अमन अरोड़ा

Punjab: पंजाब सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से शिकायत निवारण रैंकिंग में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त करके एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है।
ये भी पढ़ेः आरक्षण चोर पकड़ो मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ Dr. Baljit Kaur की बैठक

इस विशेष उपलब्धि के बारे में बताते हुए प्रशासकीय सुधार और जन शिकायत विभाग के मंत्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि यह रैंकिंग देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित किए गए शिकायत निवारण इंडेक्स के आधार पर की गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चुनाव मुख्य रूप से दो पहलुओं – शिकायतों का समयबद्ध निपटारा और निपटारे की गुणवत्ता के आधार पर किया गया है और इस इंडेक्स के लिए 1 जनवरी, 2024 से 30 जून, 2024 तक की अवधि का डेटा उपयोग किया गया है।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नागरिकों की समस्याओं का समय पर और प्रभावी ढंग से समाधान करने की वचनबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ेः CM Maan के अचानक दौरे के दौरान राजपुरा में लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

उन्होंने बताया कि इस इंडेक्स के लिए सख्त मापदंड तैयार किए गए थे, जिनमें 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निपटारे का प्रतिशत, शिकायतों के समाधान का प्रतिशत और नागरिक फीडबैक शामिल है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राप्त 20,000 से अधिक शिकायतों में से 62.27% स्कोर के साथ पंजाब ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

प्रशासकीय सुधार मंत्री ने नागरिकों की सभी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की समर्पित भावना पर जोर देते हुए कहा कि शिकायतों के निपटारे की सख्त निगरानी उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक सरकार के पोर्टल https://connect.punjab.gov.in के माध्यम से या टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके या किसी भी सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।