Punjab

Punjab: भूमिगत जल का संरक्षण पर पंजाब सरकार का जोर, कही यह बात…

पंजाब
Spread the love

पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भूमिगत पानी को बचाने पर जोर दिया जा रहा है।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भूमिगत पानी (Groundwater) को बचाने पर जोर दिया जा रहा है। पंजाब के जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Minister Chetan Singh Jodamajra) ने कहा कि इस अभियान से लोगों को पीने के लिए पानी की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई और उद्योग के लिए नहरी पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: हरित ऊर्जा पर पंजाब सरकार का फोकस, ऊर्जा मंत्री ने उद्योगपतियों से मांगा साथ

किए जा रहे आवश्यक प्रबंध: मंत्री जौड़ामाजरा

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Minister Chetan Singh Jodamajra) ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। जरूरत के मुताबिक नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बीबीएमबी में पंजाब के कोटे की रिक्तियों के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मंत्री जौड़ामाजरा ने पानी के स्तर का जायजा लिया

इसके बाद कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा नंगल डैम (Bhakra Nangal Dam) का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्याधुनिक म्यूज़ियम देखा।

मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया

मंत्री जौड़ामाजरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और डैम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।