Punjab: पटियाला, 3 जनवरी: पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पी.पी.एस.सी.) के चेयरमैन के रूप में सेवा निभा रहे श्री जतिंदर सिंह औलख 29 जनवरी, 2024 से 3 जनवरी, 2025 तक का अपना कार्यकाल पूरा करके आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। अपनी दृढ़ नेतृत्व क्षमता और व्यवहारिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले श्री जतिंदर सिंह औलख ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल दौरान पंजाब लोक सेवा कमीशन में बड़े सुधार किए हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab: सोशल मीडिया की दुनिया में पशुपालन विभाग ने भी की भागीदारी

यह उल्लेखनीय है कि श्री जतिंदर सिंह औलख 1990 में पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर भर्ती हुए और एडीजीपी के पद से राज्य के खुफिया प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर दौरान, उन्होंने लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर और एस.बी.एस. नगर, एस.ए.एस. नगर, रूपनगर और संगरूर जैसे जिलों में एसएसपी के रूप में प्रमुख पदों पर अपनी ड्यूटी निभाई और पंजाब भर में कानून व्यवस्था लागू करने में व्यापक अनुभव प्राप्त किया।

अपने पूरे करियर दौरान, श्री जतिंदर सिंह औलख ने पंजाब की तीनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी – से अपना विश्वास अर्जित किया और हर प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
पी.पी.एस.सी. चेयरमैन के रूप में, श्री जतिंदर सिंह औलख ने महत्वपूर्ण सुधार लागू किए, जिसमें पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) की असामियों की भर्ती के लिए जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सी सेट का पेपर को योग्य पेपर के रूप में लिया जाना और इसे यू.पी.एस.सी. की तर्ज पर किया जाना शामिल है। इस बदलाव से अब ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के युवा भी इस उच्च स्तरीय पी.सी.एस. परीक्षा में बैठकर अन्य प्रतियोगियों के मुकाबले के योग्य हो गए हैं। यह सुधार पंजाब की विरासत से मजबूत संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को बेहतर मौके प्रदान करेगा।
श्री जतिंदर सिंह औलख ने पी.सी.एस. नोटिफिकेशन, अपने कार्यालय के आखिरी दिन जारी किया, जिसमें 322 असामियां शामिल थीं, जो भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके कार्यकाल दौरान, पंजाब के विभिन्न विभागों में 547 व्यक्तियों की सफलतापूर्वक भर्ती की गई है। इस मौके पर कमीशन के सचिव चरणजीत सिंह और व्योम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

