Punjab

Punjab: हमारे खिलाड़ी ‘रंगला पंजाब’ और ‘युद्ध नशों के खिलाफ मुहिम’ के ब्रांड एंबेसडर – स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब राजनीति
Spread the love

टर्बंड टॉरनेडो फौजा सिंह हमारे खिलाड़ियों के रोल मॉडल बने रहेंगे – डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब ग्रेपलिंग कमेटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (रेसलिंग) टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सम्मानित

कहा, पंजाब सरकार की शिक्षा और खेल नीति के कारण खेल अब बना अच्छा करियर

‘युद्ध नशों के खिलाफ’ मुहिम के तहत आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ाई लड़ रही है पंजाब सरकार – स्वास्थ्य मंत्री

Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज कहा कि हमारे खिलाड़ी पंजाब सरकार की नशा मुक्त राज्य की मुहिम ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ और ‘रंगला पंजाब’ के ब्रांड एंबेसडर हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज यहां पंजाब ग्रेपलिंग कमेटी द्वारा पीएम सरकारी मल्टीपरपज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (रेसलिंग) टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित करने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: Punjab News: मुख्य मंत्री का मिशन ज्ञान जारी पंजाब निवासियों को नया पुस्तकालय समर्पित

इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह ने 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फौजा सिंह हमारे खिलाड़ियों और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इसलिए सभी युवाओं को मेहनत करके खेलों में नाम कमाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों की तरह, पंजाब सरकार की शिक्षा और खेल नीति के कारण खेल भी एक अच्छा करियर बन चुके हैं। युवाओं के मेडल जीतकर लाने पर पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में उन्हें नौकरियाँ भी दे रही है और नकद इनाम भी।

डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ और ‘रंगला पंजाब’ मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब पंजाब के हर गांव में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है, इसलिए सभी युवाओं को नशों से दूर रहकर खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने हॉकी, क्रिकेट समेत अन्य खेलों में प्रसिद्ध पंजाबी खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने पंजाब का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: मुख्यमंत्री ने हज़ारों लोगों के साथ मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह को दी अंतिम विदाई

पंजाब ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन शुभम चौधरी और पंजाब प्रधान अक्षय तिवारी ने बताया कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए उनकी संस्था ग्रेपलिंग रेसलिंग जैसे जोरदार खेल को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले उन्होंने जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए थे और अब दो दिवसीय राज्य स्तरीय मुकाबले कराए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न भार वर्गों के युवा राज्यभर से यहां पहुँचकर पूरे जोश के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं और यहाँ के विजेता अब राष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लेंगे। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम विजय कपूर ने भी स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।